Hajj Yatra 2025 New Rules: मुस्लिम धर्म के सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना जाने वाले हज जाएरिनों के लिए सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय की तरफ से जानकारी साझा की गई है। इस बार हज यात्री अपने बच्चों को अपने साथ हज पर नहीं ले जा पाएंगे, क्योंकि इस फैसले का अहम मकसद ये है कि पहली बार हज पर जा रहे तीर्थयात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुस्लिम धर्म में पांच बड़े अरकान में से एक हज करना भी जरूरी है। मुस्लिम समाज के लोग अपनी जिंदगी में एक बार हज पर जाने की चाह रखते हैं। हालांकि, इस बार हज का सफर 14 जून से लेकर 19 जून तक चलने वाला है। हज के सारे अरकान मक्का शहर के साथ मदीने में भी होते हैं।
इस बार साल 2025 के हज के लिए सऊदी अरब हज और उमराह मंत्रालय ने बड़े बदलाव किए हैं, अब एक नया नियम जोड़ा गया है, जिसमें हज पर माता-पिता अपने बच्चे को साथ में नहीं ले जा पाएंगे। हज और उमराह मंत्रालय ने इस फैसले को बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए लिया है ताकि हज में पहुंचने वाले बच्चों को इस भीड़ से बचाया जा सके। चलिए आपको बताते हैं किन कारणों की वजह से इस फैसले को लेना पड़ा है।
किन कारणों से बच्चों के हज पर जाने पे लगी रोक
इस साल 2025 में पहली बार हज और उमराह मंत्रालय की तरफ से एक ऐसा फैसला लिया गया है, जिसमें अब बच्चों को हज पर नहीं ले जाया जा सकता है। हालांकि, इससे पहले बच्चों को ले जाने की इजाजत मिलती थी। बढ़ती हुई भीड़ की वजह से अब बच्चों को ले जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार कहा गया है कि अकेले हज पर आए और अच्छे से सभी अरकान को पूरा करके अपने हज को मुक्कमल करें। भिड़भाड़ की वजह से छोटे बच्चों की सुरक्षा को खतरा बना रहता था, जिस वजह से मंत्रालय ने रोक लगा दी है।
हज पर पहुंचने से पहले इन चीजों का रखें खास ख्याल
सऊदी अरब का हज और उमराह मंत्रालय साल 2025 के हज को सुरक्षित और अच्छा बनाने के लिए हर संभव काम करने की कोशिश में लगा हुआ है, ताकि हज पर आए हाजियों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े और वे अपना हज अच्छे से पूरा कर पाएं। उमराह मंत्रालय के अधिकारियों ने हज 2025 के लिए सभी जरूरी काम करने का प्लान करना शुरू कर दिया है। अधिक जानकारी के लिए हज यात्री हज वेबसाइट के जरिए से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications