Saudi Arabia Imposed Visa Ban: सऊदी अरब की सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सऊदी अरब ने 13 देशों पर वीजा बैन लगा दिया है। वीजा पॉलिसी में बदलाव के चलते सऊदी अरब ने ये निर्णय लिया है। हज यात्रा 2025 शुरु होने के पहले ही ये एक्शन लिया गया है।
इसके तहत 14 देशों के यात्रियों के लिए सिंगल एंट्री वीजा तक सीमित कर दिया है। इन वीजा बैन देशों में भारत के साथ-साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश और कई अन्य देश शामिल हैं। वीजा प्रतिबंध उराह, बिजनेस और पारिवारिक वीजा पर लागू होगा।

इन देशों पर लगाया बैन (Saudi Arabia Visa Ban)
सऊदी अरब ने जिन देशों में वीजा बैन लगाया है, उनमें भारत, पाकिस्तान, नाइजीरिया, इराक, जॉर्डन, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया,अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया और यमन शामिल हैं।
वीजा पॉलिसी में किए गए ये बदलाव (Saudi Arabia Visa Policy)
सऊदी अरब की सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि लिस्टेड देशों के व्यक्ति जो वर्तमान में सऊदी अरब के लिए वैध शार्ट-टर्म वीजा रखते हैं वे केवल 13 अप्रैल 2025 तक ही सऊदी अरब की यात्रा या वहीं रहना जारी रख सकते हैं। इस तारीख के बाद ऐसे सभी वीजा धारकों को देश से बाहर निकल जाना चाहिए। ये निर्देश भी दिया गया है कि निकलने की समय सीमा का पालन न करने पर राज्य में प्रवेश पर 5 साल का बैन लगाया जा सकता है। इसके अलावा ये भी जानकारी दी गई है कि पाकिस्तानी उमराह वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक अपने देश लौटने का निर्देश दिया गया है।
क्यों लिया गया है ये फैसला?
सऊदी अरब ने फैसला हज को देखते हुए लिया है। इस साल वीजा बैन का यह फैसला पिछले साल हजारों लोगों की मौत को ध्यान में रखकर लिया है। ऐसे में अर्जिस्टर्ड हज यात्रियों की संख्या को कम करने के लिए सऊदी सरकार ने ये फैसला लिया है।
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इस साल वीजा बैन का यह फैसला पिछले साल हजारों लोगों की मौत को ध्यान में रखकर लिया है। पिछले साल हज के दौरान भगदड़ में 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में ज्यादा संख्या अनाधिकृत हज यात्रियों की संख्या ज्यादा थी।
इस साल इस अस्थायी वीजा बैन के फैसले के पीछे का कारण बिना रजिस्ट्रेशन वाले हज यात्रियों को रोकना है। इस बार केवल सऊदी अरब के हज चैनलों के माध्यम से रजिस्टर्ड यात्रियों को ही वार्षिक यात्रा में भाग लेने की अनुमति है। सऊदी अरब की सरकार का कहना है कि यह अस्थायी वीजा बैन यात्रा नियमों को आसान बनाने के लिए लगाया गया है। इससे हज के दौरान यात्रियों की सुरक्षा बेहतर होगी और यात्रा बेहद आरामदायक होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
