नयी दिल्ली। जूता बनाने वाली कंपनी बाटा के 126 सालों के इतिहास में पहली बार कमान किसी भारतीय के पास आई है। 49 वर्षीय संदीप कटारिया, जो वर्तमान में बाटा इंडिया के सीईओ हैं, को कंपनी का ग्लोबल सीईओ बनाया गया है। वे एलेक्सिस नैसर्ड की जगह लेंगे। कटारिया से पहले वैश्विक कंपनियों में टॉप पर पहुंचने वाले अन्य भारतीयों (या भारतीय मूल) में माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला, एल्फाबेट के सुंदर पिचाई, मास्टरकार्ड के अजय बंगा, आईबीएम के अरविंद कृष्ण, रेकिट बेन्किज़र के लक्ष्मण नरसिम्हन, डियाजियो के इवान मैथ्यूज और नोवार्टिस के वसंत नरसिम्हन शामिल हैं।

आईआईटी पास हैं कटारिया
कटारिया ने बाटा के वैश्विक सीईओ के रूप में तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभाला है। नैसर्ड ने लगभग पांच साल के बाद इस पद को छोड़ दिया है। वे मार्केट रिसर्च कंपनी Kantar में शामिल होने जा रहे हैं। कटारिया आईआईटी-दिल्ली से इंजीनियरिंग कर चुके हैं। वे 1993 के पीजीडीबीएम बैच के एक्सएलआरआई में गोल्ड मेडल विजेता भी रहे हैं। कटारिया के पास भारत और यूरोप में 24 सालों का कार्य अनुभव है। जिन कंपनियों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है उनमें यूनिलीवर, यम ब्रांड्स और वोडाफोन शामिल हैं। कटारिया 2017 में बतौर सीईओ बाटा इंडिया में शामिल हुए थे।
कहां की है बाटा कंपनी
बाटा स्विट्जरलैंड की कंपनी है। इस फुटवियर कंपनी के लिए भारत प्रमुख बाजार है। कटारिया के नेतृत्व में बाटा इंडिया की इनकम में दोहरे अंकों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। साथ ही ब्रांड की छवि को फिर से बेहतर करने और युवा ग्राहकों को लक्षित करके इसे नये जमाने की कंपनी का रूप देने में कटारिया ने अहम भूमिका निभाई है। बाटा इंडिया ने 2019-20 में 3,053 करोड़ रुपये की इनकम पर 327 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
हर साल बिकते हैं 18 करोड़ से अधिक जोड़ी जूते
बाटा दुनिया की प्रमुख जूता बनाने वाली कंपनियों में से एक है। ये काफी सस्ती कीमतों पर स्टाइलिश जूते डिजाइन करती है। बाटा का मालिक एक परिवार है। बाटा का कारोबार 5 महाद्वीपों पर फैला है। 5,800 दुकानों से ये सालाना 18 करोड़ से अधिक जोड़ी जूते बेचती है। इसकी 5 महाद्वीपों में 22 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं। कंपनी 70 से अधिक देशों में काम करती है और इसके 35,000 कर्मचारी हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications