Sanam Teri Kasam Box Office Day 2: वैलेंटाइन वाले हफ्ते में फिर से रिलीज हुई फिल्म सनम तेरी कसम थिएटर में छा गई है. हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर रोमांटिक ड्रामा "सनम तेरी कसम" 7 फरवरी, 2025 को भारतीय सिनेमाघरों में वापस आ गई है. इस री-रिलीज़ का मकसद सरस्वती और इंदर की मार्मिक प्रेम कहानी को फिर से जगाना है. फ़िल्म 2016 में रिलीज़ हुई थी. मूवी YouTube पर है, इसके बावजूद OTT प्लेटफ़ॉर्म और थिएटर पर छाई हुई है.
री-रिलीज पर छाई 'सनम तेरी कसम'
सनम तेरी कसम की थिएटर में री-रिलीज का फायदा भी मिल रहा. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी ने पहले दिन 4 करोड़ की कमाई की, जबकि दूसरे दिन 5 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ है. बता दें कि फिल्म की दोबारा रिलीज सोशल मीडिया पर काफी डिमांड होने की वजह से हुई. खासकर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर इसे री-रिलीज किया गया, जिसका फायदा भी मिल रहा.

बॉक्स ऑफिस की फिल्म की धूम
आधिकारिक रूप से फिर से रिलीज़ होने से पहले, "सनम तेरी कसम" ने अपने पहले दिन के लिए 67,000 से ज़्यादा एडवांस बुकिंग हासिल कर ली थी. ऐलान के दिन ही दोपहर तक करीब 20,000 टिकटें बिक चुकी थीं. 6 फ़रवरी तक यह नंबर बढ़कर 47,000 से ज़्यादा बुकिंग हो गई थी.
2016 में नहीं हुई थी कमाई
2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये तक की मामूली कमाई की थी. हालांकि, इस बार फिर से रिलीज होने पर इस आंकड़े को पार करने की उम्मीद है, जोकि 2 दिन मं 9 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.
सनम तेरी कसम कहां देखें?
जो लोग इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पा रहे हैं, उनके लिए "सनम तेरी कसम" कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है, जिसमें जियो सिनेमा, ज़ी5, यूट्यूब और एप्पल टीवी शामिल हैं. खास बात यह है कि दर्शक इसे जियो और यूट्यूब पर मुफ्त में देख सकते हैं.
कैसी है सनम तेरी कसम फिल्म?
"सनम तेरी कसम" इंदर की कहानी है, जो एक क्रिमनल है और सरू, जो एक लाइब्रेरियन है. दोनों प्यार में पड़ जाते हैं और शादी कर लेते हैं, लेकिन एक घटना उनके जीवन को हमेशा के लिए बदल देती है. राधिका राव और विनय सप्रू ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है. चिरंतन दास ने सिनेमेटोग्राफी की है. जबकि म्यूजिक हिमेश रेशमिया का है.
फिल्म का प्रोडक्शन दीपक मुकुट ने किया था, जिसमें हर्षवर्धन राणे, मावरा होकेन, अनुराग सिन्हा, मनीष चौधरी, मुरली शर्मा, सुदेश बेरी सहित अन्य ने हिंदी में अपनी शुरुआत की थी. इस फिल्म ने 5 करोड़ रुपए के बजट के मुकाबले करीब 16 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications