नयी दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग एक बड़ा नाम है। सैमसंग ने भारत में एक से एक शानदार स्मार्टफोन पेश किए हैं। इनमें कई हैंडसेट काफी महंगे हैं। मगर सैमसंग ने कई बजट स्मार्टफोन भी पेश किए हैं। अच्छे बेसिक फीचर्स के साथ सैमसंग के स्मार्टफोन्स की लिस्ट में कई हैंडसेट हैं। यहां हम आपको कंपनी के 6 हजार रु से 8 हजार रु के बीच के स्मार्टफोन्स की डिटेल देंगे। अच्छी बात ये है कि इन स्मार्टफोन्स में फीचर्स काफी दमदार हैं। आइए जानते हैं सैमसंग के बजट स्मार्टफोन्स के बारे में।
सैमसंग गैलेक्सी ए10
सैमसंग गैलेक्सी ए10 की कीमत 7990 रु है। इस फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6.2 इंच की डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सेल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। इसके कैमरा फीचर्स में डिजिटल ज़ूम, ऑटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन, टच टू फोकस शामिल हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए10 में 3400 एमएएच की बैटरी दी गई है। ये फोन आपको ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रेड कलर में मिल जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर
सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर की कीमत 6499 रु है। इस फोन में भी 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5.3 इंच की डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सेल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। इसके कैमरा फीचर्स में भी आपको डिजिटल ज़ूम, ऑटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन और टच टू फोकस मिलेगा। गैलेक्सी एम01 कोर में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। ये फोन आपको ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में मिल जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर 2020
इस फोन की कीमत 6298 रु है। फोन में 1 जीबी रैम, 5.0 इंच की डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सेल का रियर और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। ये एक 4जी फोन है। सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर 2020 की इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है। इसकी बैटरी 2600 एमएएच की है। इस फोन को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर में पेश किया गया है। इसके कैमरा फीचर्स में डिजिटल ज़ूम, ऑटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन और टच टू फोकस दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी जे2
इस फोन का दाम 6000 रु है। फोन में 1 जीबी रैम, 4.7 इंच की डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सेल का रियर और 2 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। ये एक 4जी फोन है। सैमसंग गैलेक्सी जे2 की इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी है। इसमें 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन को ब्लैक और गोल्ड कलर में पेश किया गया है। इसके कैमरा फीचर्स में भी डिजिटल ज़ूम, ऑटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन और टच टू फोकस दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी जे2 2018
सैमसंग गैलेक्सी जे2 2018 का प्राइस 6799 रु है। ये भी एक 4जी फोन है, जिसमें 2 जीबी रैम, 5 इंच की डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सेल का रियर और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 2600 एमएएच की बैटरी मौजूद है। फोन को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर में पेश किया गया है। इसके वाई-फाई फीचर्स में वाई-फाई डायरेक्ट और मोबाइल हॉटस्पॉट शामिल है।
सैमसंग गैलेक्सी जे5
सैमसंग गैलेक्सी जे5 का प्राइस 7990 रु है। ये भी एक 4जी फोन है, जिसमें 1.5 जीबी रैम, 5 इंच की डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सेल का रियर और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 2600 एमएएच की बैटरी मौजूद है। फोन को ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर में पेश किया गया है। इसके कैमरा फीचर्स में भी डिजिटल ज़ूम, ऑटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन और टच टू फोकस दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी ऑन5
सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 का प्राइस 6480 रु है। ये एक 4जी फोन है, जिसमें 2 जीबी रैम के अलावा 5 इंच की डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सेल का रियर और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 2600 एमएएच की बैटरी मौजूद है। फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। इसके वाई-फाई फीचर्स में हॉटस्पॉट शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
