नयी दिल्ली। अगर आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन टूट जाए तो भी आपको मजबूरन आपको उसका इस्तेमाल करना ही होगा। असल में लोग ऐसा इसलिए भी करते हैं क्योंकि सिर्फ स्क्रीन पर क्रैक आने की वजह से डिस्प्ले बदलवाना आपको महंगा पड़ेगा। ये समझदारी नहीं होगी। मगर क्रैक स्क्रीन वाले स्मार्टफोन को इस्तेमाल करना भी एक चुनौती है। क्रैक स्क्रीन वाले स्मार्टफोन पर कंपनियां कोई डिस्काउंट नहीं देती। मगर एक कंपनी ने ऐसे स्मार्टफोन्स के लिए स्पेशल डिस्काउंट की पेशकश की है। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैममंग टूटे स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स पर एक्सचेंज डिस्काउंट स्कीम लेकर आई है। आपको सैमसंग का नया स्मार्टफोन खरीदने पर टूटी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन के जरिए 5000 रु तक का एक्सचेंज डिस्काउट मिलेगा। अगर आपके पास कोई पुराना क्रैक स्क्रीन वाला स्मार्टफोन है तो ये आपके पास यही मौका है।
हर स्मार्टफोन पर मिलेगा एक्सचेंज बोनस
सैमसंग ये अपग्रेड ऑफर सभी स्मार्टफोन्स पर दे रही है। यानी आपको सैमसंग के अलावा भी बाकी सभी कंपनियों के क्रैक स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स पर ये एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। ध्यान रहे कि सैमसंग की ओर से दिया जा रहा यह ऑफर 31 अगस्त 2020 तक के लिए वैलिड है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी नोट 20 और गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा 5जी लॉन्च किया है। यदि आप इस फोन की प्री-बुकिंग करें तो भी आप इस डिस्काउंट का फायदा ले सकते हैं। वैसे अपग्रेड ऑफर के अलावा भी स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग पर कंपनी कई ऑफर पेश कर रही है।
कैसे मिलेगा ऑफर का फायदा
अगर आप सैमसंग के इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको 'माय गैलेक्सी ऐप' पर लॉग-इन या साइन-अप करना पड़ेगा। इसके बाद ऐप में मौजूद अपग्रेड बैनर पर क्लिक करें और फिर ऐप में अपने क्रैक स्क्रीन वाले स्मार्टफोन की सारी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद प्रोसेस स्क्रीन पर 'चेक नाउ' दिखेगा। इस पर टैप करने के बाद आगे बढ़ने पर आपको उस डिवाइस की वैल्यू देखने को मिलेगी। इस डिस्काउंट का फायदा आप ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन तरीके से भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी सैमसंग स्टोर में जाना होगा। आप अपना फोन वहां से अपग्रेड कर सकते हैं और डिस्काउंट ले सकते हैं।
मिल रहे कई तरह के बेनेफिट
नए गैलेक्सी नोट 20 सीरीज स्मार्टफोन का प्राइस का दाम 77,999 रुपये रखा गया है। मगर इस सीरीज के हाई-एंड मॉडल गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा 5जी की कीमत भारत में 1,04,999 रुपये है। आप चाहें तो अभी इन स्मार्टफोन्स को सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और रिटेल स्टोर्स पर प्रीबुक कर सकते हैं। गैलेक्सी नोट 10 की प्री-बुकिंग पर आपको 7000 रुपये और गैलेक्सी नोट 10 अल्ट्रा 5जी की प्री-बुकिंग पर आपको 10,000 रुपये तक के कई बेनिफिट्स मिलेंगे। वहीं आपको मिलने वाले कई बैंक ऑफर्स भी मिल सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
