साउथ कोरियन टेक्नॉलजी कंपनी सैमसंग ने एक नया स्मार्टफ़ोन पेश किया है। बीते कल सोमवार को सैमसंग ने अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम51 लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: साउथ कोरियन टेक्नॉलजी कंपनी सैमसंग ने एक नया स्मार्टफ़ोन पेश किया है। बीते कल सोमवार को सैमसंग ने अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम51 लॉन्च किया है। अभी इसे जर्मनी के बाजार में उतारा गया है और यह कंपनी की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट के मुताबिक, फोन के मेन फीचर्स में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप, फिंगप्रिंट सेंसर के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। बता दें कि कंपनी ने अमेजन पर इसके भारतीय बाजार में आने को लेकर टीजर पेश कर दिया है। वहीं खबरों की मानें, तो फोन को भारत में सितंबर के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। देश में फोन की कीमत 30 हजार रुपये से कम रहने की उम्मीद है। Samsung Offer : TV खरीदने पर Free मिलेगा Galaxy S20+,जानिए कैसे ये भी पढ़ें

जानिए कितनी है कीमत
सैमसंग गैलेक्सी एम51 की कीमत 360 यूरो (लगभग 31,500 रुपये) रखी गई है और इसे जर्मनी में प्री-ऑर्डर के लिए सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। भारत में फोन की कीमत 25 हजार से 30 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। सैमसंग गैलेक्सी एम51 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी सेंसर f/1.8 लेंस के साथ मौजूद है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
सैमसंग गैलेक्सी एम51 की स्पेसिफिकेशन्स
बात करें अगर स्पेसिफिकेशन्स की तो सैमसंग गैलेक्सी एम51 में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED+ इनफिनिटी ओ डिस्प्ले मौजूद है। सैमसंग ने कहा है कि फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद है लेकिन दक्षिण कोरिया की कंपनी ने इसके नाम के बारे में नहीं बातया है। जानकारी के मुताबिक फोन क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 730 SoC प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इस स्मार्टफोन में 6जीबी की रैम और 128जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड OneUI ऑपरेटिंग सिस्टम है। कंपनी ने फोन में 7,000mAh की शानदार बैटरी दी है जो 25W क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications