नयी दिल्ली। लॉकडाउन के बीच सैमसंग इंडिया खास तोहफा लेकर आई है। मदर्स डे के मौके पर सैमसंग ने अपने गैलेक्सी जेड फ्लिप और गैलेक्सी एस 20 स्मार्टफोन पर नए ऑफर की घोषणा की है। ये ऑफर केवल 11 मई तक खरीदे गए मोबाइलों पर ही मिलेंगे। 11 मई से पहले सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप खरीदने वाले ग्राहकों को गैलेक्सी बड्स+ ईयरफोन सिर्फ 3999 रुपये में मिलेंगे, जिनकी कीमत असल में 11,990 रुपये है। आप सैमसंग के इस शानदार ऑफ़र का बेनेफिट 25 मई तक ले सकते हैं, जिसके बाद ये अमान्य हो जाएगा। इतना ही नहीं कंपनी और भी ढेरों ऑफर दे रही। आइये जानते हैं बाकी सभी ऑफर्स के बारे में।
स्मार्टफोन सर्विस पर 50 फीसदी तक का डिस्काउंट
सैमसंग गैलेक्सी S20, S20 + या S20 अल्ट्रा खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी की केयर+ सर्विस (केयर+ पैकेज आपके सैमसंग स्मार्ट फोन, टैबलेट या दूसरे डिवाइस के लिए दो साल की सुरक्षा प्रदान करता है) पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। छूट के बाद इस सर्विस की कीमत ग्राहकों को केवल 1,999 रुपये में मिलेगी। इस ऑफ़र का फायदा 15 मई तक लिया जा सकता है। बता दें कि सैमसंग की इस सर्विस के तहत कंपनी एक और वर्ष के लिए टेक्निकल और मैकेनिकल डैमेज को कवर करने के लिए वारंटी देती है। इसमें एक वर्ष के लिए फ्रंट स्क्रीन डैमेज, दो साल के लिए एक्सिडेंटल और लिक्विड डैमेज (पानी से खराबी) शामिल है।
5000 रुपये तक का खास ऑफर
ऊपर बताए गए ऑफर्स के अलावा गैलेक्सी जेड फ्लिप खरीदने वाले वॉक-इन ग्राहक भी 5,000 रुपये तक के अपग्रेड ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। वे कंपनी की जेड प्रीमियर सर्विस के साथ 12 महीने की ईएमआई स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। सैमसंग की जेड प्रीमियर सर्विस में एक साल के लिए एक्सिडेंटल स्क्रीन डैमेज सुरक्षा मिलती है। वहीं गैलेक्सी एस 20 सीरीज स्मार्टफोन खरीदने वाले वॉक-इन ग्राहकों को एक्सचेंज पर 5000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस मिलेगा।
मिल रहा 6000 रुपये तक का कैशबैक
सैमसंग के ऑफर यहीं खत्म नहीं हुए। सैमसंग गैलेक्सी एस 20 सीरीज स्मार्टफोन खरीदने वालों को एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट से पेमेंट करने पर 6000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा। बता दें कि सैमसंग जेड फ्लिप के एकमात्र 8जीबी रैम / 256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है। यह मिरर ब्लैक, मिरर पर्पल और मिरर गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस 20 की कीमत 66,999 रुपये है और यह क्लाउड ब्लू, क्लाउड पिंक, कॉस्मिक ब्लैक और कॉस्मिक ग्रे रंग विकल्पों में उपलब्ध है। गैलेक्सी S20+ की कीमत 73,999 रुपये है। गैलेक्सी एस 20 अल्ट्रा इस सीरीज का सबसे महंगा फोन है, जिसकी कीमत 92,999 रुपये है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
