नई दिल्ली, जून 22। अगर आप इस समय स्मार्ट टीवी या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो यह बहुत अच्छा समय है। प्रमुख टेक प्रोडक्ट्स कंपनी सैमसंग कई इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर शानदार ऑफर्स लेकर आई है। सैमसंग की तरफ से ऑफर के तहत कई गैजेट्स फ्री में दिए जा रहे हैं। साथ ही लो-कॉस्ट ईएमआई के अलावा अतिरिक्त वारंटी और कैशबैक का फायदा भी ले सकते हैं। सैमसंग के ऑफर के तहत आपको 1 लाख रु तक का एक शानदार गिफ्ट भी मिल सकता है।
जानिए क्या-क्या हैं ऑफर
सैमसंग इंडिया ने चुनिंदा क्यूएलईडी टीवी खरीदने पर 99,990 रुपये का सैमसंग साउंडबार मुफ्त दे रही है। यही इस ऑफर में सबसे बड़ा बेनेफिट है। आप इस टीवी को 990 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। सैमसंग ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इन नए ऑफर्स की घोषणा की है। ग्राहक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से क्यूएलईडी टीवी खरीदने पर 20 प्रतिशत तक कैशबैक हासिल कर सकते हैं।
रेफ्रिजरेटर पर भारी कैशबैक
इसके अलावा कर्ड माएस्ट्रो और एसबीएस रेफ्रिजरेटर्स पर भी 15 फीसदी कैशबैक मिल रहा है। दक्षिण कोरियाई कंपनी माइक्रोवेव और साउंड डिवाइस पर भी 10 प्रतिशत कैशबैक दे रही है। ध्यान रहे कि सैमसंग के इन ऑफर्स का फायदा 30 जून 2021 तक ही लिया जा सकता है। सैमसंग ने इस ऑफर के लिए कई बैंकों के साथ समझौता किया है। इनमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, फेडरल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। ग्राहक इन बैंकों के कार्ड्स से 20 फीसदी तक की छूट ले सकते हैं।
साउंडबार टी420
कंपनी अपने 55 इंच और उससे बड़ी स्क्रीन वाले क्यूएलईडी टीवी पर और 65-इंच और इससे अधिक के सैमसंग यूएचडी टीवी की खरीद पर 13,490 रुपये का सैमसंग साउंडबार टी420 का ऑफर पेश कर रही है। मुफ्त गैजेट्स के अलावा कंपनी ग्राहकों को न्यूनतम 990 रुपये की 36 महीने तक की कम लागत वाली ईएमआई और अतिरिक्त वारंटी ऑफर भी दे रही है। आपको 20 फीसदी (अधिकतम 20000 रु) का कैशबैक भी मिलेगा।
ओवंस पर छूट
कंपनी फ्रिज, टीवी और माइक्रोवेव के अलावा ओवंस पर भी डिस्काउंट दे रही है। कंपनी अपने ओवंस पर 10 फीसदी तक कैशबैक दे रही है। आपको ओवन पर लो-ईएमआई ऑफर भी मिल सकता है। मगर जैसा कि हमने ये बताया सभी ऑफर सिर्फ 30 जून तक उपलब्ध हैं। इसलिए आज के बाद आपके पास सिर्फ 7 दिन होंगे इन ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए।
सैमसंग का चीन को झटका
इधर सैमसंग ने चीन को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने नोएडा, उत्तर प्रदेश में अपनी उस डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निर्माण पूरा कर लिया है, जिसे इसने चीन से उत्तर प्रदेश में ट्रांसफर किया है। कंपनी के दक्षिण पश्चिम एशिया के अध्यक्ष और सीईओ केन कांग के नेतृत्व में इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज कंपनी सैमसंग के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीएम योगी से मिले सैमसंग प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बेहतर इंडस्ट्रियल माहौल और निवेशकों के अनुकूल नीतियों के कारण सैमसंग ने यहां डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने का फैसला किया, जो कि पहले चीन में स्थित थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications