नयी दिल्ली। सैमसंग का दमदार स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 20 इस समय भारत में 15,000 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है। ये एक बहुत ही आकर्षक डील है। अगर आप इस डील का फायदा उठाना चाहते हैं तो जल्दी करें। यह ऑफ़र 'सैमसंग डेज़' सेल के तहत उपलब्ध है। ये सेल ऑफर पहले से ही चालू है। ध्यान रहे कि ये सेल 23 सितंबर 2020 तक जारी रहेगी। इस समय सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 को कंपनी की आधिकारिक साइट पर 77,999 रुपये के प्राइस लेबल के साथ लिस्ट किया गया है। आइए अब जानते हैं कि आपको कैसे डिस्काउंट मिलेगा।
सीधी 15000 रु की बचत
सैमसंग अपने इस खूबसूरत फोन पर 9,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है, जो आपको सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर मिल जाएगा। इसके अलावा एचडीएफसी कार्ड धारकों के लिए 6,000 रुपये का कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। 9,000 रुपये के डिस्काउंट का लाभ उठाने के बाद आपको सिर्फ 68,999 रुपये का भुगतान करना होगा। जब आप भुगतान करने के लिए आगे बढ़ेंगे तो आपको साइट पर 6,000 रुपये का कैशबैक ऑफर दिखाई देगा। इस कैशबैक ऑफर का फायदा लेने के बाद आपको बेसिक आधार पर सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 के लिए 62,999 रुपये अदा करन होंगे।
ये हैं सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 के फीचर्स
गैलेक्सी नोट 20 क्षेत्र के आधार पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट या एक्सिनोस 990 एसओसी पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल एचडी+ सुपर एमोलेड फ्लैट डिस्प्ले है जिसमें एचडीआर 10+ का सपोर्ट है। इस फोन में 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। मगर हाई एंड मॉडल के उलट आप इसकी मेमोरी को माइक्रो एसडी के माध्यम से बढ़ा नहीं सकते। फोन में 8 जीबी रैम दी हुई है। सैमसंग गैलेक्सी नोट सीरीज का यह फोन मिस्टिक ब्रोंज, मिस्टिक ग्रीन और मिस्टिक ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।
सॉलिड है कैमरा
स्टैंडर्ड नोट 20 में 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ ही फोन में एक 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 64-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। टेलीफोटो सेंसर 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 30x सुपर डिजिटल ज़ूम की सुविधा देता है। सेल्फी के लिए इसमें डुअल पिक्सल एफ, 1.22μm पिक्सेल साइज़ और एफ / 2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन में 4,300 एमएएच की बैटरी है। एस पेन में 26 मिलीसेकंड की बढ़ी हुई लेटेंसी है।
सैमसंग गैलेक्सी ए51
सैमसंग गैलेक्सी एम51 की भारत में कीमत 24,999 रु (6GB रैम + 128GB मॉडल के लिए) से शुरू होती है। इसके 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रु रखी गई है। अमेजन गैलेक्सी एम51 पर कुछ दिलचस्प ऑफर दे रहा है, जो 20 सितंबर तक वैलिड हैं। यानी आपके पास कुछ ही घंटे हैं। आपको एचडीएफसी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके 2000 रु का सीधा डिस्काउंट मिलेगा। इससे फोन के दोनों वेरिएंट की कीमत घट कर क्रमश: 22,999 रु और 24,999 रु रह जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications