हैंडसेट निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने दो स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती कर दी है। तो अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो हमारी ये खबर खास आप लोगों के लिए है।
नई दिल्ली: हैंडसेट निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने दो स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती कर दी है। तो अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो हमारी ये खबर खास आप लोगों के लिए है।

सैमसंग ने गैलेक्सी-एम सीरीज के दो सबसे सस्ते स्मार्टफोन गैलेक्सी M01 और गैलेक्सी M11 के दाम घटाए हैं। इनकी कीमतों में 500 से 1000 रुपये तक की कटौती की गई है। बता दें कि नई कीमत सैमसंग के आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है। ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी ये फोन नई कीमत में उपलब्ध हैं।
ये है नई कीमत
सैमसंग ने गैलेक्सी M01 की प्राइस 400 रुपये तक कम की गई है। जिसके बाद ये फोन 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं पहले इस फोन की कीमत 8,399 रुपये थी। इसके अलावा सैमसंग ने गैलेक्सी M11 के 3जीबी रेम और 32जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के दाम 500 रुपये तक घटाए गए हैं। जिसके बाद आप इस फोन को 11,499 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं इसके 4जीबी रेम वाला वेरिएंट अब 11,999 रुपये में मिलेगा। इससे पहले इस फोन की कीमत 12,999 रुपये थी। यह फोन के तीन कलर वेरिएंट हैं। बता दें कि सैमसंग ने गैलेक्सी M01 को भारत में सैमसंग ने गैलेक्सी M11 के साथ लॉन्च किया गया था। यह बजट स्मार्टफोन वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
ये है दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग ने गैलेक्सी M01 स्पेसिफिकेशन
सैमसंग ने गैलेक्सी M01 को जून महीने में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी M01 में 5.7-इंच एचडी प्लस इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इसमें फोटो लेने के लिए 13/2 एमपी डुअल रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए इस डिवाइस में 5एमपी का फ्रंट कैमरा है। गैलेक्सी M01 फेस अनलॉक फीचर भी है। दोनों स्मार्टफोन डॉल्बी एटीएमओएस तकनीक से लैस हैं, जो ग्राहकों को अच्छा साउंड क्वालिटी का अनुभव देगा। फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर, जबकि फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,000mAh की बैटरी मिलती है।
सैमसंग ने गैलेक्सी M11 स्पेसिफिकेशन
वहीं, गैलेक्सी M11 में 6.4 इंच का एचडी+एलसीडी infinity-O डिसप्ले दिया गया है। स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जाना संभव है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर है। गैलेक्सी M11 में ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें 13MP मेन सेंसर, 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, जो 115 डिग्री तक घूम कर फोटो लेने में मदद करता है। सेल्फी लेने के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गैलेक्सी M11 मैटेलिक ब्लू, ब्लैक और वॉयलेट कलर में मिलता है।
सैमसंग का इन स्मार्टफोन से होगा मुकाबला
सैमसंग ने गैलेक्सी M11 और M01 का सीधा मुकाबला रेडमी और रियलमी जैसी स्मार्टफोन कंपनियों से होगा। बता दें कि बजट और मिड रेंज सेगमेंट में इस सम्स्य ये दोनों ही कंपनियां कई सारे ऑप्शन के साथ भारत में अपने-अपने स्मार्टफोन बेच रही हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications