नई दिल्ली, अप्रैल 15। सैमसंग ने अपने एक दमदार स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। सैमसंग ने गैलेक्सी एफ62 की कीमतें कम कर दी हैं। सैमसंग गैलेक्सी एफ62, जिसे भारत में फरवरी में लॉन्च किया गया था, की कीमतों में पहली बार 2,000 रुपये की कटौती की गयी है। भारत में रिटेल स्टोर पर सैमसंग गैलेक्सी एफ62 2000 रु कम कीमत पर मिल रहा है।
जानिए नयी कीमत
91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये की छूट दे रही है। इस कटौती के बाद सैमसंग गैलेक्सी एफ62 की भारत में कीमत 21,999 रुपये रह गयी है। अभी तक यह स्मार्टफोन 23,999 रुपये की कीमत पर बिक रहा था। गौरतलब है कि इस फोन पर 2000 रु की छूट फ्लिपकार्ट पर चल रहे फ्लिपकार्ट फ्लैगशिप फेस्ट सेल में ऑनलाइन भी उपलब्ध है। ये सेल 15 अप्रैल यानी आज रात 12 बजे तक जारी है।
जानिए सैमसंग गैलेक्सी एफ62 के फीचर्स
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 7,000 एमएएच की बैटरी, एक्सिनोस चिपसेट और एमोलेड प्लस डिस्प्ले दी गयी है। रिटेल में सैमसंग गैलेक्सी एफ62 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये रह गयी है, जबकि 8 जीबी रैम मॉडल की कीमत 23,999 रु है। वैसे इन दो वेरिएंट की मूल कीमत 23,999 रुपये और 25,999 रुपये थी। इस फोन पर ऑफलाइन डिस्काउंट 19 अप्रैल तक उपलब्ध है।
कैसी है डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी एफ62 में पंच-होल कैमरा के साथ एक ब्राइट और विविड (चमकीली) 6.7 इंच एफएचडी + एमोलेड प्लस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन एक्सिनोस 9825 चिपसेट से लैस है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज है। हैंडसेट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। गैलेक्सी एफ62 में 7,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो 25 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
शानदार है कैमरा सिस्टम
सैमसंग गैलेक्सी एफ62 एक क्वाड-कैमरा (4 कैमरे) सिस्टम से लैस है, जिसमें 64 मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सेल वाइड-एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सेल डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सेल मैक्रो लेंस शामिल है। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है। इस फोन के अन्य फीचर्स में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन डॉल्बी एटमॉस और सैमसंग पे को भी सपोर्ट करता है।
इस तरह हो सकती है और बचत
इस फोन पर आप और भी बचत कर सकते हैं। सैमसंग इंडिया फोन को 20,499 रुपये में उपलब्ध करा रही है। कंपनी आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर 2,500 रुपये के कैशबैक या 2,500 रुपये के एक्सचेंज बेनेफिट दे रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
