Samsung Galaxy Buds FE ईयरबड में विस्फोट से जुड़ी एक हालिया घटना ने चौंका दिया है. इससे Samsung के प्रोडक्ट्स की सेफ्टी को लेकर चिंताएं पैदा कर दी है. दरअसल, तुर्की में एक ईयरबड यूजर के कान में फट गया, जिससे सुनने की क्षमता हमेशा के लिए खत्म हो गई.
यूजर ने बताया कि विस्फोट तब हुआ जब ईयरबड को शुरुआती 36% बैटरी लाइफ़ से ज़्यादा चार्ज नहीं किया गया था. खबर है कि Samsung ने इस घटना के लिए माफी भी मांगी है. साथ ही नए Galaxy Buds FE बड्स देने की बात कही है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में इन दावों को झूठा बताया जा रहा है.
यूजर के कान में फटा ईयरबड
यूजर के मुताबिक सैमसंग Galaxy Buds FE ईयरबड कान में ही फटा है. डॉक्टर के पास जाने के बाद पता चला कि कान इतना डैमेज हुआ है कि अब कभी भी सुनाई नहीं देगा. सोशल मीडिया पोस्ट में यूजर ने बताया कि जब सैमसंग के कस्टमर केयर एग्जिक्युटिव को कॉल किया गया, तो उसने ईयरबड फटने की बात को ही नकार दिया है.
दरअसल, तुर्की अड़ाना का केमालपाशा में सैमसंग का सर्विस सेंटर है. जब यूजर अपनी शिकायत दर्ज कराने वहां गया तो कंपनी ने माफी मांगी. लेकिन 2 दिन बाद कॉल पर कहा कि ईयरबड में विस्फोट नहीं हुआ है बल्कि यह पिघल गया.

सर्विस सेंटर का खराब व्यवहार!
यूजर ने पोस्ट में लिखा कि सैमसंग ने गुडविल दिखाते हुए नए Galaxy Buds FE ईयरबड ऑफर किए. साथ ही सर्विस सेंटर ने कहा कि इस लें या फिर जाइए. अगर आप चाहें तो लीगल एक्शन ले सकते हैं. यूजर ने कहा कि महीनों से इस इश्यू का झेल रहे हैं. हमारे पास इनवॉइस, एक्सप्लोजन की तारीख, पहले और बाद के फोटोज समेत ईयरबड से खराब हुए कान की मेडिकल रिपोर्ट तक है.
10000 रुपए का है ईयरबड
सैमसंग के प्रोडक्ट्स को लेकर आ रही इस खबर को हम वेरिफाई नहीं कर रहे, लेकिन इस तरह के संभावित मामले को नकारा भी नहीं जा सकता है. क्योंकि इस तरह की दुर्घटना से यूजर को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है. बताते चलें कि ब्लूटूथ विस्फोट से दुनियाभर में कई यूजर्स की मौत हुई है. भारत में Samsung Galaxy Buds FE की कीमत 10000 रुपए है. यह प्राइस सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
