नयी दिल्ली। 1969 में स्थापित हुई दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रिक इंडस्ट्रीज के टीवी से लेकर सेमीकंडक्टर्स तक सब कुछ बनाती है। स्मार्टफोन के मार्केट में आज सैमसंग दुनिया का सबसे बड़ा नाम है। भारत में भी सैमसंग ने स्मार्टफोन सेगमेंट भी बहुत अच्छी पकड़ बना रखी है। इसने 2009 में अपना पहला एंड्रॉइड स्मार्टफोन लॉन्च किया था और 2010 में पहले एंड्रॉइड टैबलेट के लॉन्च का श्रेय भी सैमसंग को दिया जा सकता है। कंपनी के पोर्टफोलियो में एक से एक शाानदार और महंगे फोन हैं। मगर यदि आपका बजट कम है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। सैमसंग अपने बजट स्मार्टफोन के लिए भी मशहूर है। यहां हम आपको कंपनी के 8 से 10 हजार रु तक के स्मार्टफोन की डिटेल देंगे, जिनमें आपको अच्छे फीचर्स मिलेंगे।
सैमसंग गैलेक्सी एम01एस
सैमसंग गैलेक्सी एम01एस की कीमत 8999 रु है। फोन में 6.20 इंच की डिस्प्ले और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी और रियर में 13 और 2 मेगापिक्सेल के कैमरे दिए गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी एम01एस में 3 जीबी रैम है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सेल का है। सैमसंग गैलेक्सी एम01एस एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित वन यूआई चलता है।
सैमसंग गैलेक्सी एम11
सैमसंग गैलेक्सी एम11 की कीमत 9999 रु है। फोन में 6.40 इंच की डिस्प्ले और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी और रियर में 13 + 5 + 2 मेगापिक्सेल के 3 कैमरे दिए गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी एम11 में 3 जीबी रैम है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सेल का है।
सैमसंग गैलेक्सी एम10एस
सैमसंग गैलेक्सी एम11 की कीमत 8990 रु है। फोन में 6.40 इंच की डिस्प्ले और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी और रियर में 13 + 5 मेगापिक्सेल के 2 कैमरे हैं। सैमसंग गैलेक्सी एम10एस में भी 3 जीबी रैम है। इसका फ्रंट कैमरा भी 8 मेगापिक्सेल का है।
सैमसंग गैलेक्सी ए10एस
सैमसंग गैलेक्सी ए10एस की कीमत 9266 रु है। फोन में 6.20 इंच की डिस्प्ले और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी और रियर में 13 + 2 मेगापिक्सेल के 2 कैमरे हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए10एस में 2 जीबी रैम है। इसका फ्रंट कैमरा भी 8 मेगापिक्सेल का है।
सैमसंग गैलेक्सी जे4+
सैमसंग गैलेक्सी जे4+ कोर की कीमत 9499 रु है। फोन में 6.00 इंच की डिस्प्ले और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 3300 एमएएच की बैटरी और रियर में 13 मेगापिक्सेल का कैमरा है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। इसका फ्रंट कैमरा भी 5 मेगापिक्सेल का है।
सैमसमंग गैलेक्सी एम01
सैमसंग गैलेक्सी एम01 आपको फ्लिपकार्ट पर 8099 रु में मिल जाएगा। फोन में 5.7 इंच की डिस्प्ले और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी और रियर में 13 और 2 मेगापिक्सेल के 2 कैमरे हैं। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इसका फ्रंट कैमरा भी 5 मेगापिक्सेल का है।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications