नयी दिल्ली। सैमसंग ने पिछले कुछ हफ्तों में अपने कई स्मार्टफोन्स पर जोरदार ऑफर पेश किये हैं। अब कंपनी अपने 4 और शानदार स्मार्टफोन्स पर कैशबैक सहित कई ऑफर लेकर आई है। सैमसंग ने अपने कुछ सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डील और कैशबैक ऑफर की पेशकश करते हुए भारत में अपने 2020 समरफेस्ट सेल की शुरुआत कर दी है। ये सेल 25 मई को समाप्त हो जाएगी। सेल के तहत आपको एस20 अल्ट्रा, नोट 10 लाइट, ए51, और एम31 जैसे कुछ लेटेस्ट और शानदार सैमसंग हैंडसेट पर कई तरह की छूट मिलेंगी। आइए जानते हैं कंपनी के खास ऑफर के बारे में।
गैलेक्सी एम31
गैलेक्सी एम31 की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। मगर आपको ये 16999 रु में मिल जाएगा। इसके अलावा आपको आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करने 128 जीबी वाले मॉडल पर 1,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। वहीं 64 जीबी वाले मॉडल पर आपको 500 रु का कैशबैक मिलेगा। गैलेक्सी एम31 में 6.4 इंच की फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले और एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर वाली स्क्रीन है। इसमें Exynos 9611 चिपसेट, 6GB रैम, 64GB या 128GB स्टोरेज और 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
गैलेक्सी नोट 10 लाइट
नोट 10 लाइट 41,999 रुपये में उपलब्ध है। मगर आप 2KOFF कूपन का इस्तेमाल करके 2000 रु का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। साथ ही आपको 3299 रु की सैमसंग केयर+ (केयर+ पैकेज आपके सैमसंग स्मार्ट फोन, टैबलेट या दूसरे डिवाइस के लिए दो साल की सुरक्षा प्रदान करता है) सर्विस सिर्फ 999 रु में मिलेगी। इस हैंडसेट में 6.7 इंच की एमोलेड स्क्रीन है जिसमें फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन, एक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एक एस पेन दिया गया है। इसके अलावा इसमें Exynos 9810 चिपसेट, 6GB / 8GB रैम और 4,500 एमएएच की बैटरी भी है।
गैलेक्सी ए51
गैलेक्सी ए51 की कीमत 25,250 रुपये है। हालांकि इस फोन पर कोई छूट नहीं उपलब्ध नहीं है, मगर आपके पास 1099 रु का सैमसंग केयर+ पैकेज सिर्फ 299 रु में हासिल करने का मौका है। इस फोन में 6.5 इंच की पंच-होल, फुल-एचडी+ एमोलेड स्क्रीन और एक अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसमें Exynos 9611 चिपसेट, 6GB / 8GB रैम, 128GB स्टोरेज और 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा
गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा की कीमत 97,999 रु है। आप इस फोन पर एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के जरिए 6000 रु के कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। आपको इस फोन पर 5000 रु तक का एक्सचेंज ऑफर और सैमसंग केयर+ पर खास ऑफर मिलेगा। फोन में 120Hz 6.9-इंच QHD+ एमोलेड स्क्रीन, एक Exynos 990 चिपसेट, 12GB रैम, 128GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज और 45W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
