Sambhv Steel Tubes IPO Allotment Today: संभव स्टील ट्यूब्स आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो गया है। ये आईपीओ 25 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। संभव स्टील ट्यूब्स का IPO 30.33 गुना सब्सक्राइब हुआ है। आज 30 जून को इश्यू में पैसा लगाने वाले निवेशकों के खाते में शेयर अलॉट होंगे और फिर NSE और BSE पर 2 जुलाई को लिस्टिंग होगी।

IPO को मिला तगड़ा रिस्पांस (Sambhv Steel Tubes IPO Allotment News)
संभव स्टील ट्यूब्स आईपीओ का प्राइस बैंड 77 से 82 रुपये प्रति शेयर रहा है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स(QIBs) का हिस्सा 66.36 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स (NII) का हिस्सा 33.88 गुना, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 8.56 गुना हुआ है। यह IPO कुल 540 करोड़ रुपये का है, जिसमें 440 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 100 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।
आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेट्स ऐसे चेक करें
संभव स्टील ट्यूब्स आईपीओ का अलॉटमेंट आज 30 जून 2025 को फाइनल होगा। जिन निवेशकों ने इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया है, वे अपना अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), बीएसई और केफिन टेक्नोलॉजीज की वेबसाइट पर अंतिम बिड डिटेल्स भी देखी जा सकती हैं।
BSE पर Sambhv Steel Tubes IPO का अलॉटमेंट ऐसे चेक करें
- IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट पर आपको Issue Type में दो ऑप्शंस दिखेंगे।
- इसमें Equity पर क्लिक करें।
- फिर अगला ऑप्शन Issue Name के नाम से आएगा, जिसमें अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद अब बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर भरें।
- आप PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।
- इसके बाद 'सर्च' पर क्लिक करें और Sambhv Steel Tubes IPO का अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
NSE की वेबसाइट से ऐसे करें चेक अलॉटमेंट
- NSE की वेबसाइट से अलॉटमेंट स्टेट्स चेक करने के लिए इस लिंक पर जाएं। (https://www.nseindia.com/products/dynaContent/equities/ipos/ipo_login.jsp)
- फिर Equity & SME IPO सेक्शन में से Sambhv Steel Tubes IPO को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद PAN या एप्लीकेशन नंबर भरें।
- "Submit" पर क्लिक करें और फिर आपकी अलॉटमेंट स्टेट्स स्क्रीन पर खुल जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications