
Men's Underwear Sales : जानकारों का मानना है कि अर्थव्यवस्था में चीजें ठीक नहीं हुई हैं। मुद्रास्फीति बढ़ रही है और इस समय यह 6.16 फीसदी पर पहुंच गयी है। वहीं मंदी और आर्थिक मंदी की आशंका भी बरकरार है। विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी के अनुमान को 8.7 फीसदी से घटा कर 7.5 फीसदी कर दिया है। वैश्विक स्तर पर दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के मंदी में जाने की संभावना है। पर क्या आप जानते हैं कि पुरुषों के अंडरवियर की बिक्री में गिरावट भी मंदी का संकेत है? जी हां पुरुषों के अंडरवियर की बिक्री में गिरावट से अर्थव्यवस्था को झटका लग सकता है।
क्या मानते हैं जानकार
बहुत से अर्थशास्त्रियों का मानना है कि मंदी के दौरान, लोग महंगी और गैर-जरूरी वस्तुओं पर खर्च में कटौती करते हैं, और वे फील-गुड प्रोडक्ट्स पर अपना खर्च बढ़ाते हैं, जैसे कि आइसक्रीम, ओटीटी सब्सक्रिप्शन आदि। असल में ऐसी चीजें उनके दिमाग को कठोर वास्तविकता से दूर करती हैं। बता दें कि मंदी की भविष्यवाणी करने वाला एक फैक्टर लिपस्टिक की बिक्री भी है। वहीं पुरुषों का अंडरवियर इंडेक्स भी यह संकेत देता है।
पुरुष अंडरवियर एक महत्वपूर्ण आर्थिक संकेतक
फेडरल रिजर्व के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का मानना है कि पुरुषों के अंडरवियर एक महत्वपूर्ण आर्थिक संकेतक हैं। उनका मानना है कि पुरुष अंडरवियर उनके लिए सबसे प्राइवेट कपड़े हैं, जिन्हें वास्तव में कोई नहीं देखता। इसलिए जब भी उनके पास पैसे की तंगी होती है, तो वे अपने अंडरपैंट नहीं बदलते। ऐसे सबूत भी हैं जो ग्रीनस्पैन की थ्योरी को सपोर्ट करते हैं।
क्या है सुबूत
अमेरिका में पुरुषों के अंडरवियर की बिक्री में 2007 से 2009 तक भारी मंदी के दौरान काफी गिरावट आई थी, लेकिन 2010 में अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ इनमें फिर से उछाल आया। अब बीते कुछ समय से भारत में भी यही हाल है। देश में पुरुषों के अंडरवियर की बिक्री में गिरावट जारी है। इससे लक्स इंडस्ट्रीज, पेज इंडस्ट्रीज और रूपा एंड कंपनी के शेयर भी गिरे हैं, जो अंडरगार्मेंट्स बनाने वाली कंपनियां हैं।
कितनी आई है गिरावट
वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में पुरुषों के अंडरवियर की बिक्री में 55 फीसदी की गिरावट आई है। इसे अर्थव्यवस्था के लिए एक बुरा संकेत माना जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
