नई दिल्ली, अक्टूबर 3। सितंबर महीने में एक बार फिर से ऑटो कंपनियों की सेल्स घटी है। ऑटो कंपनियों की सेल्स में अगस्त में भी गिरावट देखने को मिली थी। मारुति सुजुकी, जो कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है, की सितंबर में कुल बिक्री घट गई। अगस्त के मुकाबले इसकी सितंबर में इसकी सेल्स 34 फीसदी घट कर 86,380 यूनिट्स रह गयी। हालांकि साल दर साल आधार पर इसकी सेल्स में 46.16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसने पिछले साल सितबंर महीने में 160,442 कारें बेची थीं। मासिक आधार पर कंपनी का निर्यात 14.8 फीसदी घट कर 17565 यूनिट रह गया, जबकि यूटिलिटी व्हीकल सेल्स 43 फीसदी लुढ़क कर 18459 यूनिट रह गयी।
टाटा की बिक्री भी घटी
इसी साल अगस्त के मुकाबले सितंबर में टाटा मोटर्स की बिक्री 8.16 फीसदी गिर कर 25730 यूनिट्स रह गयी। मगर इसकी कुल मिला कर घरेलू बिक्री 9.16 फीसदी बढ़ कर 59156 यूनिट्स और कुल घरेलू कमर्शियल वाहन बिक्री 11.6 फीसदी उछल कर 33258 यूनिट्स रही।
हुंडई की सेल्स बढ़ी
हुंडई मोटर इंडिया की कुल सितंबर बिक्री में 22.47 प्रतिशत की गिरावट आई। इसकी बिक्री सितंबर महीने में गिर कर 45791 यूनिट्स रह गयी। इसके निर्यात में मामूली बढ़त हुई। पिछले साल सितबंर में 12202 इकाइयों की तुलना में इसका निर्यत पिछले महीने बढ़कर 12,704 इकाई हो गया।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटो सेगमेंट ने सितंबर में कुल 28,112 इकाइयों की बिक्री दर्ज की, जो अगस्त की तुलना में 8.08% कम है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की यात्री कारों की बिक्री भी अगस्त के मुकाबले 17.7% गिर कर सितंबर में 13,134 इकाई रह गई।
टीवीएस मोटर
टीवीएस मोटर कंपनी की बिक्री सितंबर 2021 में छह प्रतिशत बढ़कर 3,47,156 इकाई हो गई। पिछले साल इसी महीने में कंपनी की 327,692 इकाइयों की बिक्री हुई थी। कंपनी के कुल दोपहिया वाहनों ने पिछले महीने 332,511 इकाइयों की बिक्री के साथ छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 3,13,332 इकाई थी। सितंबर 2021 में घरेलू दोपहिया वाहनों ने 2,44,084 इकाइयों की बिक्री दर्ज की, जबकि पिछले साल इसी महीने में 2,41,762 इकाइयों की बिक्री हुई थी। साथ ही, तिपहिया वाहनों ने पिछले महीने 14,645 इकाइयों की बिक्री के साथ दो प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जबकि सितंबर 2020 में 14,360 इकाइयों की बिक्री हुई थी।
बजाज ऑटो
बजाज ऑटो लिमिटेड ने सितंबर में 4,02,021 इकाइयां बेचीं, जो अगस्त के मुकाबले 7.7 फीसदी अधिक है। बजाज ऑटो की कुल घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ कर 1,92,348 इकाई हो गई। कुल दोपहिया निर्यात बढ़कर 2,09,673 इकाई हो गया। कुल कमर्शियल वाहनों की बिक्री 17.2% बढ़कर 40,985 इकाई हो गई।
एस्कॉर्ट्स
एस्कॉर्ट्स लिमिटेड की ट्रैक्टर बिक्री सितंबर महीने के दौरान रिकॉर्ड मानसून गतिविधि के बीच बढ़ी। ट्रैक्टर की बिक्री महीने-दर-महीने 54.8% बढ़कर 8,816 इकाई हो गई। कंपनी ने घरेलू और विदेशी बाजारों में क्रमशः 7,975 इकाइयां और 841 इकाइयां बेचीं।
हीरो मोटोकॉर्प
देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने सितंबर में कुल बिक्री में 25.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,30,346 इकाइयों की बिक्री की। हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने पिछले साल के इसी महीने में 7,15,718 यूनिट्स की बिक्री की थी। घरेलू बाजार में कंपनी की थोक बिक्री पिछले महीने घटकर 5,05,462 इकाई रह गई, जो सितंबर 2020 में 6,97,293 इकाई थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications