रियलमी का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये खबर एक बार पढ़ लें। रियलमी का धांसू मिड-रेंज स्मार्टफोन रियलमी 7 आज सेल में खरीदा जा सकेगा।
नई दिल्ली: रियलमी का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये खबर एक बार पढ़ लें। रियलमी का धांसू मिड-रेंज स्मार्टफोन रियलमी 7 आज सेल में खरीदा जा सकेगा। सेल की शुरुआत दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट और Realme.com पर शुरू हो गई है। Top 10 Smartphones : सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन, चेक करें प्राइस ये भी पढ़ें

यह फोन 64 मेगापिक्सल कैमरा, 30 वाट फास्ट चार्जिंग और दमदागर गेमिंग प्रोसेसर के साथ आता है। स्मार्टफोन 8जीबी तक के रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन को आज आप कई आकर्षक ऑफर में भी खरीद सकते हैं। बता दें कि सेल के दौरान इस स्मार्टफोन पर कई ऑफर भी मिल रहे हैं।
इस कार्ड से खरीद पर मिलेगा कैशबैक और ऑफर
रियलमी 7 के 6जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, इसके 8जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट के लिए आपको 16,999 रुपये खर्च करने होंगे। फोन को अगर आप एचएसबीसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 5 प्रतिशत (1500 रुपये तक) की छूट मिलेगी। इसके अलावा फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। फोन को आज नो-कॉस्ट ईएमआई के तहत भी खरीज सकते हैं। नो-कॉस्ट ईएमआई की शुरुआत 1,667 रुपये प्रतिमाह से हो रही है। एक्सचेंज ऑफर में इस फोन को लेने पर आपको 14,250 रुपये तक का और फायदा हो सकता है।
रियलमी 7 के स्पेसिफिकेशन्स
फोन में 2400x1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आने वाले इस फोन में 90.5 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रटेक्शन के साथ आता है। 8जीबी तक के रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में आपको हीलियो G95 गेमिंग प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन ऐंड्रॉयड 10 पर बेस्ड रियलमी यूआई पर काम करता है। फटॉग्रफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में आपको 16 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले कैमरा मिलेगा। रियलमी 7 में 5000mAh की बैटरी लगी है जो 30 वॉट डार्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन की साइड में दिया गया है।
ग्राहकों का मिला शानदार रिस्पॉन्स
रियलमी ने हाल में यह फोन लॉन्च किया है और इसे काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। रियलमी 7 की पहली सेल में 1.8 लाख यूनिट फोन कुछ सेकंड में बिक गए थे। आज इसकी दूसरी सेल है। अब देखना ये है कि इस बार इस स्मार्टफोन को ग्राहकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। रियलमी के इस लेटेस्ट फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 30 वाट फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां हैं। बात करें अगर कनेक्टिविटी कि तो रियलमी 7 में वाई-फाई 802.11एसी, 4जी वीओएलटीई, जीपीएस, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5और यूएसबी टाइप दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। रियलमी फोन के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट। रियलमी 7 के 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये तो वहीं इस फोन के 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
