
Government going to sell more shares of Coal India: भारत सरकार कोल इंडिया में अपनी और हिस्सेदारी बेचने जा रही है। कोल इंडिया के शेयर आज से बेचे जाएंगे। इनको कल तक यानी 2 जून 2023 तक खरीदने का मौका है। सरकार इन शेयरों की बिक्री बाजार रेट से कुछ कम पर कर रही है। हालांकि इस खबर के बाद कोल इंडिया के शेयर के रेट टूट गए हैं।
सरकार कोल इंडिया में 3 फीसदी तक हिस्सेदारी बेचने जा रही है। यह हिस्सेदारी 1 जून यानी आज से की जाएगी। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया है कि शेयरों की बिक्री पेशकश ओएफएस माध्यम से की जाएगी। यह बिक्री रिटेल और गैर रिटेल निवेशकों के लिए होगी। कोल इंडिया के शेयर एक और 2 जून 2023 तक बेचे जाएंगे।
कोल इंडिया की तरफ से दी जानकारी के अनुसार कंपनी के 9.24 करोड़ शेयर (1.5 प्रतिशत हिस्सेदारी) को बेचेगी। लेकिन अतिरिक्त बोली आने पर, शेयरों की इतनी ही बिक्री और करने का विकल्प भी रखा गया है। इस प्रकार से कुल मिलाकर कंपनी 3 फीसदी तक अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है।
शेयर बेचने की खबर से आज कोल इंडिया का शेयर टूट गया है। कोल इंडिया का शेयर आज सुबह 231 रुपये के आसपास बिक रहा है। इसमें आज करीब 10 रुपये की गिरावट है, जो प्रतिशत में करीब 4 फीसदी है।

वहीं कोल इंडिया ने ओएफएस के लिए फ्लोर प्राइस 225 रुपये प्रति शेयर तय किया है। जिस वक्त यह रेट तय किया गया था उस वक्त कोल इंडिया का शेयर बाजार भाव से करीब 7 फीसदी सस्ता कम था। लेकिन आज यह अंतर करीब 2 फीसदी का ही रह गया है।
कोल इंडिया की 3 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने से करीब 4000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार कंपनी ने कहा है कि वह 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 9,24,40,924 इक्विटी शेयर बेचने का प्रस्ताव कर रही है। यह बिक्री खुदरा और गैर-खुदरा निवेशकों के लिए एक और दो जून को होगी। यह कुल चुकता शेयर पूंजी का 1.5 प्रतिशत है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
