Salary Hike: भारतीय कर्मचारियों के लिए नया वर्ष काफी शानदार साबित हो सकता है। अगर हम एक हालिया रिपोर्ट की मानें तो वर्ष 2024 में भारत में कर्मचारियों के वेतन में तेज इजाफा होने वाला है। इतना ही नहीं रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया गया है कि नए वर्ष में पूरे एशिया प्रशांत क्षेत्र में सर्वाधिक सैलरी हाइक भारत में ही होने वाली है।
इकोनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, डब्ल्यूटीडब्ल्यू सैलरी बजट प्लानिंग रिपोर्ट की तरफ से यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, भारत में वर्ष 2024 में कर्मचारियों का वेतन लगभग 9.8 प्रतिशत बढ़ सकता है।

लेबर बाजार में स्थितियां टाइट होने व महंगाई के अधिक रहने के चलते अगले वर्ष कंपनियां अपने वेतन के बजट में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वाधिक लाभ की बात करें तो फिर यह फायदा मीडिया, गेमिंग, टेक्नोलॉजी, फाइनेंशियल सर्विसेज और रिटेल सेक्टर के कर्मचारियों को होने वाला है। इन क्षेत्रों के कर्मचारियों का वेतन वर्ष 2024 में लगभग 10 प्रतिशत बढ़ सकती हैं।
इन क्षेत्रों की कंपनियों का कहना है कि हुनर की मांग निरंतर बनी हुई है। इसी वजह से सैलरी में अगले साल इस साल के मुकाबले ज्यादा रहने वाली है।
इस साल बीएफएसआई सेक्टर में वेतन वृद्धि 9.8 प्रतिशत रही है, जबकि रिटेल सेक्टर में इस वर्ष 9.8 प्रतिशत की दर से सैलरी में इजाफा हुआ है। इनके लिए अगले वर्ष प्रोजेक्शन 10 प्रतिशत का है।
अन्य देशों के लिए वृद्धि का अनुमान
2024 में भारत में होने वाली संभावित सैलरी हाइक पूरे एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे अधिक है। रिपोर्ट के प्रोजेक्शन के
मुताबिक, एशिया प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख मार्केटों में वर्ष 2024 में देश के अलावा वियतनाम में 8 प्रतिशत की दर से सैलरी में इजाफा किया जा सकता है। वहीं चीन की बात करें तो फिर इसके लिए 6 फीसदी की वेतन वृद्धि का प्रोजेक्शन है।
यह भी पढ़ें: Post Office की इन स्कीम्स में ऑनलाइन भी कर सकते हैं निवेश, जानिए कैसे
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
