Saksham Suraksha Yojana : सरकार समय-समय पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, बच्चे और महिलाएं हैं। उनकी मदद करने के लिए बहुत सारी योजनाओं को लाती रहती हैं। कुछ योजनाएं तो वर्षों तक चलती हैं क्योंकि इसकी मांग हर समय रहती हैं। एक ऐसी ही योजना के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। यह जो योजना हैं इसको महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई थी। यह मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना हैं। इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई हैं।

मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना क्या हैं
यह जो योजना हैं इसको जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उसके लिए शुरू की गई। इस योजना के अंर्तगत जो पात्र महिलाएं हैं। उनको 1 लाख रुपए तक लोन दिया जाता हैं। इस लोन को रिटर्न करने के लिए महिलाओं के पास 5 साल तक का समय रहता हैं। साथ ही जो लोन हैं इसमें महिलाओं को 6.5 प्रतिशत की दर से ब्याज का भुगतान करना होगा। यह जो धनराशि मिलती हैं इससे महिलाएं कोई भी काम को शुरू कर सकती हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आगे बढ़ने में सहायता करना हैं।

कौन होगा इस योजना के लिए पात्र
इस योजना की पात्रता की बात करें, तो इस योजना में 35 से 45 वर्ष की आर्थिक रूप से कमजोर महिला पात्र होगी। यह जो योजना हैं। इसमें तलाकशुदा, विधवा, यौन उत्पीडित, स्वयं सहायता केंद्र की महिलाएं, एचआईवी पॉजिटिव, अविवाहित और ट्रांसजेंडर को सम्मिलित किया जाएगा। इस योजना के लिए जो महिला हैं उसका छत्तीसगढ़ की मूल निवासी होना आवश्यक है।

किन डाक्यूमेंट की होगी जरूरत
अगर कोई महिला इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो फिर मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना के लिए बहुत सारे डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड, विधवा महिलाओं के लिए पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, एचआईवी पॉजिटिव महिला के लिए चिकित्सा का प्रमाण पत्र होगी।
इस तरह करें आवेदन
यदि आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं। इसके लिए आपको सबसे आंगनबाड़ी केंद्र में जाना होगा। वहां पर जाकर आपको आवेदन करने के लिए फॉर्म मिल जाएगा। इस फॉर्म में आपको सभी जानकारी सही सही दर्ज करनी हैं। इसके बाद सभी दस्तावेजों को साथ लगाना हैं और वहीं कार्यालय में जमा करना हैं। उसके बाद बड़े अधिकारी आवेदन की जानकारी की जांच करेंगे सत्यापन के बाद आपको इस योजना का फायदा मिल जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications