Sai Life Sciences Block Deal: साई लाइफ साइंसेज से जुड़ी हुई बड़ी खबर आ गई है। ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट कंपनी टीपीजी अपनी 6% हिस्सेदारी यानी करीब 1.25 करोड़ शेयर बेच सकती है। यह डील लगभग 102 मिलियन डॉलर (यानी करीब 880 से 885 करोड़ रुपये) की हो सकती है। यह कंपनी स्मॉलकैप कैटेगरी में आती है।

टीपीजी के पास इतने इक्विटी शेयर
CNBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील में शेयर बेचने वाले निवेशक के लिए 60 दिन का लॉक-इन पीरियड होगा, यानी वह इस अवधि में शेयर नहीं बेच सकेगा। 31 मार्च 2025 तक, टीपीजी के पास TPG Asia VII SF PTE Ltd के जरिए साइ लाइफ साइंसेज में 5.15 करोड़ से ज्यादा इक्विटी शेयर थे, जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का लगभग 24.73% है। इस डील के लिए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस ₹710 तय किया गया है, जो कि गुरुवार के बाजार भाव से लगभग 2.5% कम है। गुरुवार को कंपनी के शेयर्स 729 रुपये पर क्लोज हुए थे।
फाइनेंशियल ईयर 2025 में कंपनी को हुआ इतना प्रॉफिट
साल 2025 की फाइनेंशियल रिपोर्ट में साई लाइफ साइंसेज ने मजबूत कमाई और मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी का CRO (कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) और CMO (कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन) बिजनेस इसके परफॉर्मेंस में मुख्य भूमिका निभा रहा है। बिजनेस टूडे के अनुसार, मई में अरिहंत कैपिटल मार्केट्स ने कहा था कि कंपनी का नया पेप्टाइड रिसर्च सेंटर और इसकी वैश्विक क्लाइंट नेटवर्क इसे नए मेडिसिन की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।
कंपनी के बारे में खास डिटेल्स
कंपनी की कैपिटल एक्सपेंडिचर प्लानिंग भी इसके लंबे समय के विकास को मजबूती दे रही है। साई लाइफ साइंसेज एक कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन (CRDMO) के रूप में काम करती है और इस सेगमेंट में लिस्टेड भारतीय कंपनियों में से एक है। कंपनी की मौजूदगी भारत के अलावा यूके, अमेरिका और जापान जैसे देशों में भी है।
साई लाइफ साइंसेज की कैपेक्स प्लानिंग में करीब ₹700 करोड़ की है, जिसमें से ₹550 करोड़ का निवेश मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) में किया जाएगा। वहीं, पेप्टाइड्स, एडीसी (एंटीबॉडी-ड्रग कॉन्जुगेट्स) और ओलिगोन्यूक्लियोटाइड्स जैसे नए क्षेत्रों के लिए ₹50-60 करोड़ खर्च करने की योजना है।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
