Sahara India Refund: अगर आपने भी सहारा इंडिया की किसी स्कीम में पैसा लगाया था और अब तक वह पैसा वापस नहीं आया है, तो यह खबर आपके लिए राहत की सांस बन सकती है।
ET Now की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार अब सहारा इंडिया में फंसे निवेशकों का पैसा लौटाने की प्रक्रिया को और भी आसान और तेज़ बना रही है। हाल ही में सहारा रिफंड पोर्टल से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे लाखों लोगों को फायदा मिल सकता है।

क्या है सहारा रिफंड पोर्टल?
सहारा इंडिया में निवेश करने वाले लाखों लोगों के पैसे पिछले कई सालों से अटके हुए हैं। इन्हें वापस दिलाने के लिए सरकार ने CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल की शुरुआत की थी। यह पोर्टल 29 मार्च 2023 को लॉन्च किया गया था। शुरू में केवल 10,000 रुपए तक का क्लेम ही स्वीकार किया जा रहा था, लेकिन अब सरकार ने यह सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपए तक कर दी है। इसका मतलब है कि अब निवेशक ज्यादा राशि का रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।
कितनों को मिल चुका है पैसा?
सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी 2025 तक सहारा की चार कोऑपरेटिव सोसाइटियों के करीब 13 लाख निवेशकों को 2,314.20 करोड़ रुपए लौटाए जा चुके हैं। यह पैसा सीधे उनके आधार कार्ड से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल और ट्रांसपेरेंसी है, जिसकी निगरानी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश कर रहे हैं।
अब 5 लाख रुपए तक कर सकते हैं दावा
पहले पोर्टल पर केवल 10,000 तक रुपए की राशि का दावा किया जा सकता था, जिससे बहुत से निवेशक वंचित रह जाते थे। अब सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 5 लाख रुपए तक की राशि के दावे को मंजूरी दी है। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जिन्होंने बड़ी रकम सहारा इंडिया में निवेश की थी। जल्द ही 5 लाख रुपए से ज्यादा रकम के लिए आवेदन की तारीख भी घोषित की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
अगर आपने सहारा इंडिया में पैसा लगाया था, तो आप CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत होगी।
निवेश से जुड़ा प्रमाणपत्र या पासबुक
आधार कार्ड
आधार से लिंक्ड बैंक खाता
₹50,000 या उससे अधिक के दावे के लिए पैन कार्ड जरूरी है
इन दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करने के बाद आप अपना दावा दर्ज कर सकते हैं।
कब मिलेगा पैसा?
अगर आपके द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेज सही पाए जाते हैं और आपका क्लेम मान्य है, तो 45 दिनों के भीतर आपकी राशि सीधे आपके खाते में भेज दी जाएगी। हालांकि, यह समय दस्तावेजों की जांच और फंड की उपलब्धता पर भी निर्भर करेगा।
अदालत की तय समयसीमा
सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए 31 दिसंबर 2025 की समयसीमा तय की है। यानी सरकार को इस तारीख तक सभी ऐलिजिबल निवेशकों को उनका पैसा लौटाना है। इसलिए अगर आप अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, तो देर न करें।
निवेशकों के लिए जरूरी सलाह
आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें
पोर्टल पर सही जानकारी भरें
अगर कोई गलती हो जाती है, तो सुधार के लिए फिर से आवेदन किया जा सकता है
क्लेम की स्थिति पोर्टल पर लॉगिन करके चेक की जा सकती है
सहारा इंडिया के निवेशकों को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार और अदालत की सख्ती के चलते अब फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल के ज़रिए लाखों लोगों को राहत मिली है और अब 5 लाख रुपए तक की राशि के दावों की मंजूरी से और भी निवेशकों को फायदा मिलेगा। अगर आपने भी निवेश किया है, तो जल्द से जल्द आवेदन कर अपने पैसे की वापसी तय करें।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
