Sagility India Share Price: आईपीओ बाजार में धड़ाधड़ आईपीओ लॉन्च हो रहे. निवेशकों की ओर से आईपीओ को अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है. क्योंकि निवेशकों को ज्यादा स्टॉक लिस्टिंग में प्रॉफिट भी हो रहा. इस कड़ी में आज 12 नवंबर को सेजिलिटी इंडिया के शेयरों की एंट्री मार्केट में हो गई है. शेयर बीएसई पर 31.06 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ. जबकि इश्यू प्राइस 30 रुपए का रहा. इस लिहाज से शेयर एक्सचेंज पर 3.53 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है.
सेजिलिटी इंडिया स्टॉक प्राइस
सेजिलिटी इंडिया का शेयर लिस्टिंग के बाद हल्की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है. NSE पर शेयर 31.42 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. इनका कुल मार्केट कैप 14,755 करोड़ रुपए है.
सेजिलिटी इंडिया आईपीओ को निवेशकों का रिस्पांस
सेजिलिटी इंडिया का आईपीओ रिटेल निवेशकों की वजह से ओवरसब्सक्राइब होकर बंद हुआ. यह आईपीओ अंतिम दिन 3.20 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ, जिसमें रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा सवा 4 गुना भरकर बंद हुआ. इसके अलावा क्वालिफाइड इंस्टिच्युशंस बायर्स यानी QIBs के लिए रिजर्व हिस्सा 3.52 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों यानी NIIs का हिस्सा 1.93 गुना भरा.
ग्रे मार्केट में सेजिलिटी इंडिया आईपीओ
सेजिलिटी इंडिया आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला. लेकिन ग्रे मार्केट में इसका जलवा नहीं दिख रहा. क्योंकि शेयर को लेकर सेंटीमेंट काफी अच्छा नहीं नजर आ रहा है. इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 30 पैसे है. जबकि इश्यू प्राइस 30 रुपए प्रति शेयर का है. इस लिहाज से शेयर 1 फीसदी के प्रीमियम पर 30.30 रुपए के भाव पर लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं.

सेजिलिटी इंडिया का बिजनेस
सेजिलिटी इंडिया, बेंगलुरु बेस्ड कंपनी है. यह हेल्थकेयर सेक्टर में टेक्नोलॉजी सर्विसेज़ देने का कारोबार करती है. कंपनी अमेरिका में टॉप की हेल्थकेयर सॉल्यूशन प्रोवाइडर है. इस कंपनी ने 2,106.60 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया, जोकि पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस है. इसमें 10 रुपए के फेस वैल्यू पर शेयर जारी किए गए.
सेजिलिटी इंडिया का आईपीओ
सेजिलिटी इंडिया ने आईपीओ के लिए लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है. वहीं, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जेफरीज इंडिया और जेपी मॉर्गन इंडिया बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं.
More From GoodReturns

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications