RVNL Share News: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन तेज हलचल देखने को मिला. कमजोर शुरुआत के बाद निचले स्तरों से रिकवरी दर्ज की गई. लेकिन अंत में लाल निशान में ही क्लोजिंग हुई. बाजार में सोमवार को लगातार 7वें दिन गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, कमजोर बाजार में भी चुनिंदा स्टॉक्स खबरों के दम पर फोकस में रहें, जिसमें रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) शामिल हैं. सरकारी रेलवे कंपनी को दक्षिण-मध्य रेलवे से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इसके चलते PSU स्टॉक फोकस में है.
RVNL को मिला अहम कॉन्ट्रैक्ट
बीएसई पर आज 18 नवंबर को RVNL का शेयर करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 416 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. एक्सचेंज फाइलिंग में सरकारी रेलवे कंपनी ने बताया कि साउथ-सेंट्रल रेलवे से 294.94 करोड़ का एक अहम कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इस इंजीनियरिंग खरीद निर्माण (ईपीसी) प्रोजेक्ट में तेलंगाना में नवीपेट और इंदलवई स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक को डबल करना शामिल है. इसके अलावा कॉन्ट्रैक्ट में मुदखेड़-मेडचल दोहरीकरण पहल से जुड़ा इलेक्ट्रिफिकेशन और सिग्नलिंग काम भी शामिल हैं. दक्षिण मध्य रेलवे के लिए ईपीसी अनुबंध 24 महीने के भीतर पूरा होने का अनुमान है

सितंबर तिमाही में फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
आरवीएनएल ने हाल ही में FY25 की दूसरी तिमाही के लिए नतीजे जारी किए हैं. इसमें पिछले साल के 394.3 करोड़ रुपए के मुकाबले नेट प्रॉफिट में 27% की गिरावट दर्ज की गई, जोकि 286.9 करोड़ रुपए पर आ गया है. मुनाफे में यह गिरावट ऑपरेटिंग मार्जिन और कम आय की वजह से देखने को मिला. ऑपरेशनल रेवेन्यू में भी सालाना आधार पर 1.2% की मामूली गिरावट देखी गई, जो जुलाई से सितंबर के दौरान 4,855 करोड़ रही.
सरकारी कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA भी 9% गिरकर 271.5 करोड़ रुपए पर आ गया, जबकि मार्जिन 6% से घटकर 5.6% रह गया. दूसरी तिमाही में कमजोर नतीजों के बावजूद RVNL का शेयर हफ्तेभर में करीब 5 फीसदी फिसल गया है. जबकि 2024 में स्टॉक करीब 130 फीसदी की तेजी दिखा चुका है. शेयर 1 साल में करीब 150 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.
RVNL का प्रोजेक्ट पाइपलाइन
इस महीने की शुरुआत में एससीपीएल के साथ आरवीएनएल का संयुक्त उद्यम 837.67 करोड़ रुपए की पूर्वी रेलवे प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाला बनकर सामने आया है. इस कॉन्ट्रैक्ट में मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे बीजी लाइन के लिए कालीपहाड़ी और प्रधानखुटा के बीच मिट्टी का काम, पुल निर्माण और जल निकासी व्यवस्था जैसी विभिन्न निर्माण गतिविधियाँ शामिल हैं. पूर्वी रेलवे परियोजना 36 महीने के भीतर पूरी होने की उम्मीद है, जो पूरे भारत में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे के विकास में आरवीएनएल की निरंतर भागीदारी को दर्शाता है.
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications