RVNL Q1 Results: सरकारी रेलवे कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का प्रदर्शन सालाना आधार पर कमजोर रहा. नतीजों के बाद शेयर में करीब 5% की गिरावट दर्ज की जा रही है. बाजार को दी जानकारी में सरकारी कंपनी ने बताया कि अप्रैल से जून के दौरान 224 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 343 करोड़ रुपए था. BSE पर शेयर 538.40 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है.
सालाना आधार पर RVNL के कमजोर नतीजे
रेल विकास निगम लिमिटेड ने एक्सचेंज को बताया कि आय भी सालाना आधार पर 27 फीसदी घटी है. यह 5571 करोड़ रुपए से घटकर 4074 करोड़ रुपए पर आ गई है. कामकाजी मुनाफा यानी EBITDA 349 करोड़ रुपए से गिरकर 182 करोड़ रुपए पर आ गया, जोकि सालाना आधार पर 48 फीसदी घटा है.
EBITDA मार्जिन भी 180 बेसिस पॉइंट्स घटा है, जोकि जून तिमाही में 4.5% पर आ गया है. सालभर पहले की समान तिमाही में EBITDA मार्जिन 6.3% था. बता दें कि PSU स्टॉक अगस्त में अब तक 10% तक फिसल चुका है.

RVNL में 5 महीने बाद गिरावट
सरकारी रेलवे कंपनी का शेयर 5 महीने बाद गिरावट दर्ज की जा रही. बाजार के उतार चढ़ाव में भी शेयर पिछले करीब 5 महीनों से मंथली तेजी दिखा रहा था. शेयर जुलाई में 44 फीसदी, जून में 9 फीसदी, मई में 33 फीसदी और अप्रैल में 13 फीसदी की तेजी दिखाया. हालांकि, शेयर 2024 में अब तक 3 गुना उछल चुका है, जिसने 15 जुलाई को ही 674 रुपए का रिकॉर्ड हाई भी टच किया.
2019 में आया था IPO
रेलवे PSU कंपनी का पब्लिक इश्यू 29 मार्च, 2019 में खुला था. कंपनी ने 481.57 करोड़ रुपए के लिए IPO लॉन्च किया था. इश्यू प्राइस 19 रुपए था. तब से अब तक शेयर ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है. 2024 में 330% की तेजी दिखाने से पहले 2023 में भी शेयर 166 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया था.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
