Russia bans fuel exports: रूसी रिफाइनरियों पर यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बाद गुरुवार को रूसी उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने कहा कि रूस इस साल के अंत तक डीजल निर्यात पर आंशिक प्रतिबंध लगाएगा और गैसोलीन निर्यात पर मौजूदा बैन को बढ़ाएगा।

रूस ने कहा कि वह इस साल के अंत तक सभी देशों को ईंधन निर्यात पर बैन लगा रहा है, क्योंकि देश भर में और उसके कब्जे वाले क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। हाल के महीनों में रूसी रिफाइनरियों पर यूक्रेन के ड्रोन हमलों में तेजी आई है, जिसके कारण क्रेमलिन को यह घोषणा करनी पड़ी और तेल निर्यात पर रोक लगानी पड़ी।
हमलों के कारण कुछ दिनों में रूसी तेल रिफाइनमेंट में लगभग पांचवां हिस्सा कम हो गया है और प्रमुख बंदरगाहों से निर्यात में भी कमी आई है। तेल रिफाइनमेंट क्षमता में गिरावट के कारण मास्को को कच्चे तेल का उत्पादन कम करने के कगार पर पहुंचना पड़ा है। रूस के कई क्षेत्र कुछ खास प्रकार के ईंधन की कमी का सामना कर रहे हैं।
भारत पर प्रभाव की आंशका
बता दें कि रूस के प्रमुख तेल आयातकों में से एक भारत पर रूसी फ्यूल बैन के कारण प्रभाव पड़ने की संभावना है। यह स्थिति भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि रूस के लगाए गए निर्यात प्रतिबंध कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि भारत केवल रूस से ही कच्चा तेल आयात करता है, लेकिन ईंधन की कमी के संकट से रूस में घरेलू पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर दबाव पड़ने की आशंका है, जिससे इनडायरेक्ट रूप से कच्चे तेल की कीमतों पर असर पड़ेगा।
रूस ने तेल निर्यात पर बैन क्यों लगाया है?
रूसी अधिकारियों ने शुरुआत में तेल की कमी के लिए "लॉजिस्टिक कारणों" को जिम्मेदार ठहराया था और कहा था कि पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति फिर से शुरू हो जाएगी। हालांकि, हाल के हफ्तों में, कमी और भी बढ़ गई है। देश की समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने स्वीकार किया कि रूस में "वास्तव में पेट्रोलियम उत्पादों की थोड़ी कमी" है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि इसे जमा किए गए भंडार से पूरा किया जा रहा है।
रूस में फ्यूल की स्थिति कैसी है?
रूस दुनिया के सबसे बड़े डीजल उत्पादकों में से एक है और इसका निर्यात सरकार के राजस्व का एक प्रमुख स्रोत है। रूसी अखबार इजवेस्टिया ने बताया है कि कई इलाकों में पेट्रोल पंपों ने पेट्रोल और डीजल के स्टॉक को सीमित करना शुरू कर दिया है, जिससे ग्राहक सीमित मात्रा में ही खरीद पा रहे हैं। क्रीमिया, यूक्रेनी प्रायद्वीप, जिस पर रूस ने 2014 में कब्जा कर लिया था. इन जगहों पर स्थिति और भी बदतर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications