नयी दिल्ली। आर्थिक विकास दर में तेज गिरावट और मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी ने रुपये के एक्सचेंज रेट को कम करना शुरू कर दिया है। इसके चलते पिछले एक साल नें रुपया एशिया की समसे कमजोर मुद्राओं में से एक बन गया है। भारतीय रुपये की हालत सिर्फ पाकिस्तान और साउथ कोरिया की मुद्राओं से बेहतर है। जनवरी 2019 से एक साल के अंदर डॉलर के मुकाबले रुपये में करीब 2 फीसदी की गिरावट आयी है। जबकि इस दौरान डॉलर के मुकाबले थाईलैंड की करेंसी Baht में 6.3 फीसदी, मलेशियन मुद्रा Ringgit में 1.5 फीसदी और फिलिपींस की मुद्रा पेसो में 3 फीसदी की मजबूती आयी है। वहीं पिछले एक साल में डॉलर के मुकाबले चीन के रेन्मिन्बी (युआन की बेसिक यूनिट) 0.4 फीसदी नीचे फिसला है। जानकार मानते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था में उम्मीद से ज्यादा गिरावट आने की वजह से ही रुपया कमजोर हुआ है।

बांग्लादेशी टका के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये में भारी गिरावट
एक तरफ भारतीय रुपये में डॉलर के मुकाबले 2 फीसदी की गिरावट आयी, वहीं बांग्लादेश का टका 1.5 फीसदी की ही गिरावट आयी है। पर इस दौरान पाकिस्तानी रुपये की हालत बेहद खस्ता हो गयी। जनवरी 2019 से एक साल के दौरान पाकिस्तानी रुपये में डॉलर के मुकाबले 9.5 फीसदी की गिरावट आयी। डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया 139.8 के स्तर से इस समय 154.4 पहुँच चुका है। अर्थव्ययवस्था की खस्ता हालत की वजह से पाकिस्तानी रुपया एक साल में एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी है। इसके बाद अगला नंबर साउथ कोरिया का नंबर पर है, जिसकी करेंसी एक साल में डॉलर के मुकाबले 5 फीसदी लुढ़क गयी।
ये रही एशियाई मुद्राओं की लिस्ट और उनमें एक साल में डॉलर के मुकाबले आयी गिरावट :
- पाकिस्तानी रुपये में आयी 9.5 फीसदी की गिरावट
- साउथ कोरिया के वॉन में 4.8 फीसदी की गिरावट
- भारत के रुपये में 2.0 फीसदी की गिरावट
- बांग्लादेशी टका में 1.5 फीसदी की गिरावट
- चीन के रेन्मिन्बी में 0.4 फीसदी की गिरावट
- जापान के येन में 0.4 फीसदी की गिरावट
- वियतनाम के डॉन्ग में कोई बदलाव नहीं
- मलेशिया का रिंगिट 1.5 मजबूत हुआ
- फिलिपींस के पेसो में 3.0 फीसदी की मजबूती
- इंडोनेशिया के रुपिये में 5.3 फीसदी की मजबूती
- थाईैलंड के बात में 6.3 फीसदी की मजबूती
यह भी पढ़ें - इंडिया रेटिंग्स : 2020-21 में 5.5 फीसदी रह सकती है विकास दर
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
