नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को कमजोरी के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे की कमजोरी के साथ 71.74 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की कमजोरी के साथ 71.46 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
जानिए पिछले 10 दिनों के रुपये का क्लोजिंग स्तर
सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की कमजोरी के साथ 71.46 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे की कमजोरी के साथ 71.29 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मजबूती के साथ 70.96 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे की कमजोरी के साथ 70.98 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ 70.69 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की मजबूती के साथ 70.77 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की मजबूती के साथ 70.81 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की कमजोरी के साथ 70.92 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की कमजोरी के साथ 70.88 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की मजबूती के साथ 70.84 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
आजादी के समय रुपये का स्तर
एक जमाना था जब अपना रुपया डॉलर को जबरदस्त टक्कर दिया करता था। जब भारत 1947 में आजाद हुआ तो डॉलर और रुपये का दाम बराबर का था। मतलब एक डॉलर बराबर एक रुपया था। तब देश पर कोई कर्ज भी नहीं था। फिर जब 1951 में पहली पंचवर्षीय योजना लागू हुई तो सरकार ने विदेशों से कर्ज लेना शुरू किया और फिर रुपये की साख भी लगातार कम होने लगी। 1975 तक आते-आते तो एक डॉलर की कीमत 8 रुपये हो गई और 1985 में डॉलर का भाव हो गया 12 रुपये। 1991 में नरसिम्हा राव के शासनकाल में भारत ने उदारीकरण की राह पकड़ी और रुपया भी धड़ाम गिरने लगा।
डिमांड सप्लाई तय करता है भाव
करेंसी एक्सपर्ट के अनुसार रुपये की कीमत पूरी तरह इसकी डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करती है। इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का भी इस पर असर पड़ता है। हर देश के पास उस विदेशी मुद्रा का भंडार होता है, जिसमें वो लेन-देन करता है। विदेशी मुद्रा भंडार के घटने और बढ़ने से ही उस देश की मुद्रा की चाल तय होती है। अमरीकी डॉलर को वैश्विक करेंसी का रुतबा हासिल है और ज्यादातर देश इंपोर्ट का बिल डॉलर में ही चुकाते हैं।
पहली वजह है तेल के बढ़ते दाम
रुपये के लगातार कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल के बढ़ते दाम हैं। भारत कच्चे तेल के बड़े इंपोर्टर्स में एक है। भारत ज्यादा तेल इंपोर्ट करता है और इसका बिल भी उसे डॉलर में चुकाना पड़ता है।
दूसरी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में अक्सर जमकर बिकवाली करते हैं। जब ऐसा होता है तो रुपये पर दबाव बनता है और यह डॉलर के मुकाबले टूट जाता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
