RuPay and VISA: आज के समय में जब हर चीज़ डिजिटल हो रही है, लोग भी तेजी से कैशलैस पेमेंट की तरफ बढ़ रहे हैं। मोबाइल ऐप्स और कार्ड्स के ज़रिए लोग अब दुकान से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक बिना कैश के काम चला रहे हैं। लेकिन जब बात आती है कार्ड चुनने की तो लोग अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं। RuPay, Visa, या फिर MasterCard? चलिए इस चीज को आसान भाषा में समझते हैं।

कार्ड नेटवर्क का मतलब क्या होता है?
जब आप बैंक से डेबिट या क्रेडिट कार्ड लेते हैं, तो उस पर एक ब्रांड नाम लिखा होता है, जैसे RuPay, Visa या MasterCard। यह कोई बैंक का नाम नहीं होता, बल्कि पेमेंट नेटवर्क होता है। इन नेटवर्क्स का काम है आपके कार्ड से ट्रांजैक्शन को प्रोसेस करना चाहे आप एटीएम से पैसे निकालें या किसी दुकान पर पेमेंट करें।
RuPay कार्ड भारत का अपना नेटवर्क
RuPay एक पूरी तरह से भारतीय पेमेंट नेटवर्क है, जिसे NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) ने बनाया है। यह कार्ड केवल भारत में ही काम करता है। RuPay कार्ड खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतर है जो सिर्फ देश के अंदर ट्रांजैक्शन करते हैं। इसकी प्रोसेसिंग फीस कम होती है, जिससे बैंकों और ग्राहकों दोनों को फायदा होता है।
Visa कार्ड इंटरनेशनल यूज के लिए बेस्ट
Visa एक ग्लोबल पेमेंट कंपनी है, जो दुनिया के लगभग हर देश में एक्सेप्ट की जाती है। इस नेटवर्क के कार्ड्स में कई तरह के वेरिएंट्स होते हैं, जैसे Classic, Gold, और Platinum Visa कार्ड के ज़रिए आप इंटरनेशनल ट्रैवल के दौरान आसानी से पैसे खर्च कर सकते हैं। साथ ही इसमें आपको इमरजेंसी मदद कस्टमर सर्विस और ग्लोबल ATM एक्सेस जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
MasterCard Visa की तरह ग्लोबल लेकिन अलग पहचान
MasterCard भी एक अंतरराष्ट्रीय पेमेंट नेटवर्क है जो Visa की तरह ही दुनिया भर में चलता है। इसकी खास बात यह है कि यह खुद कार्ड जारी नहीं करता बल्कि अलग-अलग बैंकों के साथ मिलकर कार्ड की सुविधा मुहैया कराता है। इस कार्ड के पसंदीदा वेरिएंट्स में Standard, Enhanced, और World Debit Card शामिल हैं। इसमें भी कई सारी प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं जैसे ट्रैवल इंश्योरेंस, गाइडेंस और इंटरनेशनल ATM नेटवर्क।
आपके लिए कौन-सा कार्ड सही रहेगा?
अगर आप देश के अंदर ही ट्रांजैक्शन करते हैं और कम खर्च में कार्ड सुविधा चाहते हैं, तो RuPay आपके लिए सही है। अगर आपका काम या यात्रा विदेशों से जुड़ा है, तो Visa या MasterCard में से कोई भी चुन सकते हैं। ये दोनों इंटरनेशनल लेवल पर सेवाएं देते हैं।
हर कार्ड की अपनी अलग पहचान और फायदा है। आपको बस ये समझना है कि आपकी जरूरत क्या है। अगर आप सिर्फ घरेलू यूज के लिए कार्ड चाहते हैं, तो RuPay एक सस्ता और अच्छा विकल्प है। हालांकि, अगर आप विदेशों में भी कार्ड का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Visa या MasterCard अच्छा साबित होंगे।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications