कल यानी 1 सिंतबर को रुपे क्रेडिट कार्ड में बड़ा बदलाव आने वाला है. सितंबर से रुपे क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किए जाने वाले यूपीआई ट्रांजैक्शन पर बड़ा अपडेट होगा. 1 सितंबर से रुपे कार्ड होल्डर्स (RuPay Credit Card) को यूपीआई ट्रांजैक्शन पर अन्य क्रेडिट कार्ड यूजर्स के बराबर रिवॉर्ड पॉइंट और बेनिफिट मिलेंगे.

रुपे क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बड़ा तोहफा मिलने वाला है. रुप क्रेडिट कार्ड पर यह बदलाव कल से लागू हो जाएगा. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने रुप क्रेडिट कार्ड में बदलाव करने का फैसला किया है. एनपीसीआई (NPCI) के इस फैसले का उद्देश्य सभी पेमेंट सस्टिम में मिलने वाले रिवॉर्ड को एक जैसा करना है.
एनपीसीआई ने दिया निर्देश
एनपीसीआई सभी कार्ड होल्डर्स के रिवॉर्ड और अन्य बेनिफिट को एक जैसा बनाना चाहता है. इसी उद्देश्य के चलते एनपीसीआई ने बैंकों को यह निर्देश दिए है कि जो भी बैंक रुपे क्रेडिट कार्ड देता है, वह इस बात का खास ध्यान रखे की रुपे कार्ड यूजर्स को मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट, बेनिफिट और अन्य फीचर बाकी क्रेडिट कार्ड जैसे ही हो.
मतलब रुपे क्रेडिट कार्ड मिलने वाले सभी लाभ अन्य क्रेडिट कार्ड जैसे ही होने चाहिए.
इसके अलावा एनपीसीआई ने यह भी कहा है कि रुपे कार्ड होल्डर्स को मिलने वाली सुविधा अन्य कार्ड होल्डर्स से अलग या कम नहीं होनी चाहिए.
क्या होगा बड़ा बदलाव?
1 सितंबर से रुपे कार्ड होल्डर्स को रिवॉर्ड या अन्य किसी बेनिफिट में अंतर का सामना नहीं करना पड़ेगा. एनपीसीआई के निर्देश के बाद रुपे क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को वे सभी लाभ और सुविधाएं मिलेंगी, जो अन्य क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को दी जाती है.
एनपीसीआई ने हाल ही में क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट के बारे बताया है. ताकि लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें. तभी उनके नोटिस में आया कि यूपीआई पेमेंट करने पर रुपे क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को अन्य क्रेडिट कार्ड होल्डर्स की तुलना में अलग रिवॉर्ड और बेनिफिट दिए जाते हैं.
जिसके बाद उन्होंने बैंकों को निर्देश दिया कि इस अंतर को खत्म किया जाए.
यह बात ध्यान देने वाली है कि एनपीसीआई ने अपने निर्देश में यह भी छूट दी है कि बैंक उन मामलों में समान रिवॉर्ड और बेनेफिट देने से बचें, जहां इंटरचेंज फीस नहीं मिलती है.
क्या है रुपे कार्ड के फायदें?
रुपे क्रेडिट कार्ड की ज्वाइनिंग फीस 500 रुपये से भी कम रखी गई है. इसके अलावा कार्ड पर लगने वाला रखरखाव शुल्क भी काफी कम होता है. रुपे कार्ड को कई यूपीआई ऐप्स में आसानी से लिंक किया जा सकता है.
इसके अलावा आप किसी भी जगह जैसे होटल, शॉपिंग में इस कार्ड का इस्तेमाल पेमेंट के लिए कर सकते हैं. इसके अलावा एनपीसीआई द्वारा लाया गया यह कार्ड किसी भी खतरे जैसे धोखाधाड़ी के खिलाफ मजबूत सुरक्षा देता है. इस कार्ड के सर्वर भारत के कोने-कोने में स्थित है, ताकि इस कार्ड से तेजी से पेमेंट हो पाएं.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
