भारतीय स्टेट बैंक(एसबीआई) में एटीएम से कैश निकालने के नियम बदल गए हैं। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक(एसबीआई) में एक जनवरी 2020 से एटीएम से कैश निकालने के नियम बदल गए हैं।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में एटीएम से कैश निकालने के नियम बदल गए हैं। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में एक जनवरी 2020 से एटीएम से कैश निकालने के नियम बदल गए हैं। रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक पैसे निकालने के लिए ओटीपी अनिवार्य होगा। एसबीआई ने कार्ड क्लोनिंग और कार्ड स्वैप कर बढ़ती धोखाधड़ी रोकने के लिए कैश निकालने पर ओटीपी व्यवस्था शुरू की है।
एसबीआई एटीएम से निकासी का नया नियम
रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक 10 हजार रुपये से ज्यादा की निकासी पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसके बाद ही कैश निकाला जा सकेगा। यह ओटीपी केवल एक ही ट्रांजेक्शन के लिए काम करेगा, यानी यह यूनीक कोड होगा। वहीं दूसरे ट्रांजेक्शन के लिए अलग कोड इस्तेमाल करना पड़ेगा। बता दें कि नई प्रणाली से कैश निकालने की मौजूदा प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह सिस्टम केवल एसबीआई के एटीएम पर लागू है, किसी और बैंक के एटीएम पर यह प्रणाली काम नहीं करेगी।
कैसे काम करेगा ये सिस्टम
- एसबीआई के ग्राहकों को एटीएम से निकासी के वक्त अपना मोबाइल साथ रखना होगा।
- वहीं ट्रांजैक्शन के दौरान खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर बैंक की ओर से एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा।
- एटीएम में पासवर्ड के साथ यह ओटीपी नंबर भी एंटर करना होगा।
- यह प्रक्रिया किसी और बैंक के एटीएम पर काम नहीं करेगी क्योंकि फिलहाल नेशनल फाइनेंशियल स्विच (एनएफसी) में इसे तैयार नहीं किया गया है।
एसबीआई होम लोग हुआ सस्ता
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने कर्जदारों को नए साल में तोहफा दिया है। एसबीआई ने एक्सटर्नल बेंचमार्क बेस्ड रेट (ईबीआर) में 25 बेसिस पॉइंट यानी .25% की कटौती की है। वहीं कटौती के बाद 1 जनवरी 2020 से नई दर 8.05 फीसदी से घटकर 7.80 फीसदी हो गई है। एसबीआई की ओर से चौथाई फीसदी की कटौती का फायदा मौजूदा होम लोन कस्टमर्स के साथ एमएसएमई सेक्टर के उन कर्जदारों को भी मिलेगा, जिन्होंने ईबीआर लिंक्ड लोन लिया है। एसबीआई ने कहा है कि होम लोन लेने वाले नए कस्टमर्स को पहले की 8.15% ब्याज दर की तुलना में 7.90% पर मिलेगा।
एसबीआई का एटीएम-डेबिट कार्ड नहीं करेगा काम
आज से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के पुराने एटीएम-डेबिट कार्ड काम नहीं करेंगे। बता दें कि एसबीआई के मैग्नेटिक स्ट्राइप वाले डेबिट कार्ड आज से यानि 1 जनवरी 2020 से बेकार हो गए हैं। अब कस्टमर्स इनसे न ही कैश निकाल पाएंगे। इतना ही नहीं और तो और अन्य ट्रांजेक्शन भी नहीं कर सकेंगे। बता दें कि ग्राहक मैग्नेटिक स्ट्राइप डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप व पिन बेस्ड कार्ड से बदलवा सकते हैं। इसके लिए बैंक कोई चार्ज नहीं लेगा।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
