नयी दिल्ली। जुलाई का महीना शुरू होने वाला है। 1 जुलाई से एटीएम, बैंकिंग और अटल पेंशन योजना से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव हो जाएगा, जिनके बारे में आपको जानना जरूरी है। बता दें कि एटीएम से कैश निकालना महंगा हो सकता है, जबकि आपको एक बैंक में बचत खाते पर अब कम ब्याज मिलेगा। वहीं अटल पेंशन योजना के खाताधारकों के लिए भी एक पुराना नियम फिर से लागू होने जा रहा है। ये सभी ऐसे बदलाव हैं जिनकी जानकारी आपके पास होना जरूरी है। आइये जानते हैं 1 जुलाई से लागू होने जा रहे नए नियमों के बारे में।
एटीएम से कैश निकालना पड़ेगा महंगा
मालूम हो कि लॉकडाउन में बैंक ग्राहकों को राहत देने और उन शुल्क का बोझ कम करने के लिए 24 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एटीएम से पैसे निकालने पर चार्जेज हटा कर जितनी चाहे बार पैसा निकालने की अनुमति दी थी। आपको पता होगा कि हर बैंक एटीएम से फ्री लेन-देन करने की लिमिट रखता है। यानी आप किसी महीने में लिमिटेड लेन-देन कर सकते हैं। इससे ऊपर लेन-देन करने या कैश निकालने पर आपको चार्ज देना पड़ता है। उदाहरण के लिए किसी बैंक ने 5 मुफ्त लेन-देन की इजाजत दी है तो छठी बार पैसा निकालने पर आपसे चार्ज वसूला जाता है। मगर लॉकडाउन में लोगों की सहूलियत के लिए वित्त मंत्री एटीएम से कैश निकालने को पूरी तरह फ्री कर दिया था। हालांकि ये सुविधा जून तक के लिए थी। जून के बाद बैंक पुराने नियमों के तहत आपसे लिमिटेड फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन के बाद शुल्क वसूल सकते हैं।
बैंक में रखना होगा मिनिमम बैलेंस
गौरतलब है कि एटीएम के अलावा बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाले शुल्क को भी खत्म कर दिया गया था। बैंकों ने अप्रैल से जून यानी 3 महीनों के लिए मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाला शुल्क न वसूलने का फैसला किया था। मगर जैसा कि बताया गया कि ये सुविधा भी जून तक के लिए थी। अगले महीने से आपको अपने बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी होगा, वरना आपसे चार्ज लिया जाएगा।
पीएनबी खाताधारकों को झटका
जिन लोगों का बचत खाता पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में उनके लिए बुरी खबर है। दरअसल पीएनबी अपनी बचत खाते की ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक की नई दरें 30 जून से लागू होने जा रही हैं। पीएनबी ने बचत खाते की ब्याज दर में 50 बेसिस पॉइंट्स की कमी की है, जिससे ये घट कर 3.25 फीसदी रह गई है।
अटल पेंशन योजना में बदलाव
1 जुलाई 2020 से बैंक अटल पेंशन योजना (एपीआई) लाभार्थियों के खातों से ऑटो-डेबिट मासिक योगदान को फिर से शुरू करने जा रहे हैं। इसका मतलब है कि हर महीने एपीआई योजना लाभार्थियों के बैंक खाते से अपने आप मासिक योगदान की राशि काट ली जाएगी। बता दें कि पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने बैंकों को 30 जून तक ऑटो-डेबिट सिस्टम रोकने को कहा था। पीएफआरडीए ने एपीआई ग्राहकों को ई-मेल के जरिए कहा है कि 1 जुलाई ये फैसिलिटी फिर से शुरू होने जा रही है। इस स्कीम के ज्यादार सदस्य कम इनकम वाले हैं और कोरोनोवायरस लॉकडाउन के दौरान इसी वर्ग सबसे अधिक वित्तीय प्रभाव पड़ा। इसीलिए पीएफआरडीए ने ऑटो-डेबिट सुविधा रोक दी थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
