
Large Cap & Blue Chip Stocks : भारतीय इक्विटी बाजार में 27 जनवरी से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ये बदलाव लार्ज और ब्लू चिप शेयरों को लेकर होने जा रहा है। दरअसल 27 जनवरी से इक्विटी मार्केट एक छोटे ट्रेडिंग साइकिल, टी+1 सेटलमेंट में शिफ्ट हो जाएगा। इससे खरीदारों और विक्रेताओं को ट्रेड समाप्त होने के एक दिन बाद अपने खातों में शेयर और पैसा मिल सकेगा। टी+1 सेटलमेंट सिस्टम निवेशकों को फंड और शेयरों का तेजी से निपटान करके अधिक ट्रेड करने का ऑप्शन देगा। सेटलमेंट साइकिल को तभी पूरा कहा जाता है जब खरीदार को शेयर मिलते हैं और विक्रेता को पैसा मिलता है।
अभी क्या है नियम
भारत में, सेटलमेंट प्रोसेस अब तक टी+2 के रोलिंग सेटलमेंट प्रिंसिपल पर आधारित है। सेटलमेंट साइकिल को टी+1 तक कम करने से शेयर बाजार में लिक्विडिटी में वृद्धि होगी। 8 नवंबर, 2021 को स्टॉक एक्सचेंजों ने सूचित किया था कि वह 25 फरवरी, 2022 से मार्केट वैल्यू के मामले में नीचे के 100 शेयरों से शुरू करते हुए धीरे-धीरे टी+1 सेटलमेंट साइकिल को लागू करेंगे। स्टॉक एक्सचेंजों ने कहा था कि नीचे के 100 शेयरों के बाद मार्च 2022 के आखिरी शुक्रवार और उसके बाद हर महीने मार्केट वैल्यू के समान मानदंड के आधार पर 500 और स्टॉक जोड़े जाएंगे।
24 घंटे से कम में होगा सेटलमेंट
टी+1 सेटलमेंट साइकिल के तहत शेयरों में लेन-देन करने वालों को 24 घंटे से कम समय में अपना पैसा या शेयर मिल जाएगा। 27 जनवरी को सभी लार्ज-कैप और ब्लू-चिप स्टॉक टी+1 सिस्टम में चले जाएंगे। इस कदम के पूरा होने का संकेत देते हुए, शुक्रवार को एनएसई के एक सर्कुलर में कहा गया है कि टी+1 सेटलमेंट में शिफ्ट होने वाली सिक्योरिटीज की लिस्ट के संबंध में एक्सचेंज से आगे कोई सर्कुलर नहीं जारी किया जाएगा। नए नियम के बाद अगर कोई निवेशक सोमवार को 50 शेयर खरीदता है तो ये उसके डीमैट खाते में मंगलवार को प्राप्त होंगे। यानी एक ही दिन में। और विक्रेता तो एक ही दिन में पैसे मिल जाएंगे। अभी इस तरह का ट्रेड 2 दिन में पूरा होता है।

दो दशक के बाद बड़ा बदलाव
भारतीय शेयर बाजार में 1 अप्रैल, 2003 को टी+3 से टी+2 सेटलमेंट साइकिल में ट्रांसफर करने का निर्णय लेने के दो दशक बाद अब टी+1 सेटलमेंट साइकिल में शिफ्ट करने का कदम उठाया गया। दुनिया भर के अधिकांश बाजार टी+2 सिस्टम का पालन करते हैं। इससे शेयर ट्रांजेक्शन में तेजी आएगी।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications