Rules: सितंबर का महीना खत्म होने वाला है कल से अक्टूबर का महीना शुरू हो जाएगा। अक्टूबर की 1 तारीख से पैसे से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव होने वाला है जिस नियम का असर सीधा आपके जेब में पड़ने वाला है तो फिर आइए जानते है इसके बारे में।

नया टीसीएस नियम
अगर आप विदेशों में छुट्टियां मनाने के लिए जा रहे हैं या आप विदेश में पढ़ने जा रहे है तो फिर यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। आरबीआई ने की लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम के तहत के तहत टैक्स कलेक्शन एट सोर्स की नई दरें 1 अक्टूबर, 2023 से लागू होंगी।
अगर हम इस सिंपल और काफी आसान भाषा में समझे तो 1 अक्टूबर से विदेशी शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और विदेश यात्रा में निवेश पर टीसीएस के नए नियम लागू होंगे। हालांकि, यह नियम यानी टीसीएस के नियम एक सीमा से अधिक खर्च पर ही लागू होंगे।
एसबीआई वीकेयर स्कीम की डेडलाइन
सीनियर सिटीजन अब एसबीआई की वीकेयर स्कीम में 1 अक्टूबर 2023 से निवेश नहीं कर पाएंगे, क्योंकि इस स्कीम में निवेश की आखिरी तारीख 30 सितंबर है।
इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी डेडलाइन
इंडियन बैंक ने अधिक ब्याज देने वाली खास खास एफडी स्कीम आईएनडी सुपर 400 और आईएनडी सुप्रीम 300 डेज की समय सीमा 31 अक्टूबर 2023 तक बढ़ा दी है।
डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड में नेटवर्क चुनने की आजादी
अक्टूबर के महीने से कस्टमर्स अपनी पसंद के अनुसार यह तय कर सकते है कि उन्हें रूपे कार्ड लेना है या फिर वीजा कार्ड लेना है या फिर मास्टर कार्ड लेना है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यह प्रस्ताव किया है कि कार्ड जारी करने वाले बैंकों और नॉन-बैंकिंग इकाइयों को अपने कस्टमर्स को कार्ड नेटवर्क का सिलेक्शन करने का ऑप्शन देना चाहिए।
अमृत महोत्सव एफडी की डेडलाइन
अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश करना चाहते हैं और अधिक ब्याज कमाना चाहते है तो फिर फिर आपके लिए एक अच्छी खबर है।
दरअसल, आईडीबीआई बैंक ने अधिक रिटर्न देने वाली अपनी खास एफडी स्कीम अमृत महोत्सव एफडी में निवेश करने की समय सीमा को बढ़ा दी है। यह सीमा पहले 30 सितंबर को खत्म हो रही थी। लेकिन अब यह स्कीम में 31 अक्टूबर तक निवेश किया जा सकता है यानी बैंक ने इस स्कीम में निवेश की समय सीमा 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications