New Rule: नए महीने की शुरुआत हो गई है. इसके साथ ही कई बदलाव भी लागू हो गए हैं. इस कड़ी में 1मार्च से बीमा प्रीमियम से जुड़े बदलाव भी लागू हो जाएंगे. इसके तहत बीमाधारकों को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) में एक नई फैसिलिटी मिलेगी. इसके जरिए ग्राहकों को पॉलिसी के प्रीमियम पेमेंट में आसानी होगा. क्योंकि बीमा-ASBA के प्रोसेस में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस - वन टाइम मैंडेट (UPI-OTM) का इस्तेमाल किया जाएगा. नई सुविधा आज 1 मार्च से ही लागू होगी.
क्या IRDAI का नया नियम?
बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने फरवरी में पॉलिसीहोल्डर्स के लिए बड़ा ऐलान किया. इसके तहत बीमा कंपनियों को बीमा-ASBA की नई फैसिलिटी शुरू करने को अनिवार्य किया गया. नए नियम के तहत सभी लाइफ एंड हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों को बीमा-ASBA लागू करना होगा. साथ ही नई फैसिलिटी के लिए बैंकों के साथ पार्टनरशिप करके नए सिस्टम को लागू करना है. बता दें कि नई सुविधा बीमा-ASBA में प्रीमियम की रकम को पॉलिसीहोल्डर्स के बैंक अकाउंट में ब्लॉक कर दिया जाएगा. यह तब ही कटेगा जब बीमा पॉलिसी को मंजूरी मिल जाएगी.
बीमा-ASBA से होंगे फायदे!
- - पॉलिसी को लेकर पेमेंट की टेंशन नहीं होगी. यानी पॉलिसीहोल्डर्स को पहले से ही प्रीमियम के पेमेंट को लेकर कोई प्रेशर नहीं होगा.
- - कस्टमर्स का इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट तब डिडक्ट होगा जब बीमा पॉलिसी को मंजूरी मिल जाएगी.
- - बीमा-ASBA फैसिलिटी सबसे पहले पर्सनल पॉलिसीहोल्डर्स को मिलेगी.
- - बीमा कंपनी अगर एप्लीकेशन अप्रुव नहीं करती है तब कस्टमर्स को कोई भी रिफंड प्रोसेस की जरूरत नहीं पड़ेगी.
बीमा-ASBA कैसे करेगा काम?
इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट के लिए बीमा-ASBA (ऑटोमेटेड सब्सक्रिप्शन बेस्ड एप्लिकेशन) एक नई फैसिलिटी है. इसमें कस्टमर्स को पहले बीमा पॉलिसी का प्रीमियम पेमेंट नहीं करना पड़ता. बल्कि कस्टमर्स के बैंक अकाउंट रिवर्स में ब्लॉक कर लिया जाता है. इससे प्रीमियम की रकम सेफ रहती है. इससे पहले बीमा-ASBA की फैसिलिटी स्टॉक मार्केट में यूज की जाती रही. नई फैसिलिटी के तहत अगर इंश्योरेंस कंपनी कस्टमर्स के एप्लीकेशन को अप्रूव कर देती है, तब पैसे को बैंक अकाउंट से काट लिया जाएगा. इंश्योरेंस सेक्टर में इस फैसिलिटी को लागू करने से कस्टमर्स को बिना तत्काल पेमेंट किए इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने में सहूलियत मिलेगी.

बीमा-ASBA से जुड़े 5 सबसे अहम सवालों के जवाब
सवाल-1: IRDAI की ओर घोषित नई बीमा प्रीमियम पेमेंट फैसिलिटी क्या है?
जवाब-1 : बीमा-ASBA नाम की नई बीमा प्रीमियम भुगतान सुविधा, पॉलिसीहोल्डर्स को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल करके प्रीमियम भुगतान के लिए अपने बैंक खातों में रकम ब्लॉक करने की अनुमति देती है.
सवाल-2: बीमा कंपनियों के लिए बीमा-ASBA फैसिलिटी कब अनिवार्य होगी?
जवाब-2 : IRDAI ने 18 फरवरी 2025 को जारी सर्कुलर के मुताबिक बीमा कंपनियों को 1 मार्च 2025 तक बीमा-ASBA फैसिलिटी ऑफर करनी होगी.
सवाल-3 : बीमा-ASBA सिस्टम पॉलिसीधारकों के लिए कैसे काम करती है?
जवाब-3 : बीमा-ASBA के साथ बीमाकर्ता आवश्यक प्रीमियम राशि को रोकने के लिए एक बार का यूपीआई अधिदेश बनाएंगे, जो केवल तभी डेबिट किया जाएगा जब बीमाकर्ता पॉलिसी प्रस्ताव को स्वीकार कर लेगा.
सवाल-4 : पॉलिसीधारकों के लिए बीमा-ASBA के इस्तेमाल के बड़े फायदे क्या हैं?
जवाब-4 : प्रमुख लाभों में तत्काल डेबिट नहीं होना, पॉलिसी अनुमोदन की प्रतीक्षा करते समय धन की सुरक्षा, समय पर अपडेट और बीमाकर्ताओं से कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लेना शामिल है.
सवाल-5 : क्या पॉलिसीधारकों के लिए बीमा-ASBA चुनना अनिवार्य है?
जवाब-5 : बीमा-ASBA एक ऑप्शनल फैसिलिटी है. बीमाकर्ता किसी प्रस्ताव को केवल इसलिए अस्वीकार नहीं कर सकते, क्योंकि संभावित ग्राहक इस पेमेंट सिस्टम का उपयोग नहीं करना चाहता.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
