Rule Change From 1st April 2025: नए फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की शुरुआत आज से हो गई है। 1 अप्रैल 2025 से बैंकिंग, जीएसटी, इनकम टैक्स, UPI पेमेंट, क्रेडिट कार्ड और कई अन्य सेक्टर्स से जुड़े नियमों में बदलाव लागू होगा। इन सभी बदलावों से आपकी जेब पर बड़ा असर होगा। इनके बारे में जानकर आप फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं।

बैंकों की एफडी रेट्स में बदलाव (Latest FD Rates April 2025)
बैंकों की एफडी रेट्स में आज 1 अप्रैल से बदलाव होने जा रहा है। इससे आपके निवेश किए हुए पैसों पर मिलने वाले ब्याज दरों में चेंज की वजह से रिटर्न पर फर्क पड़ेगा। इसके अलावा फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने वालों के लिए एक और जरूरी खबर है। 1 अप्रैल 2025 से FD, रेकरिंग डिपॉजिट, और अन्य सेविंग स्कीम्स पर मिलने वाले ब्याज पर टीडीएस(टैक्स डिडक्शन एट सोर्स) की छूट सीमा बढ़ा दी गई है।
एलपीजी की कीमत घटी (LPG Price April 2025)
आज 1 अप्रैल से एलपीजी की कीमतों में भी बदलाव कर दिया गया है। आज से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी OMCs ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में चेंज किया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी ओएमसीएस ने LPG सिलेंडर की कीमतों में को कम कर दिया है। इसके अलावा जेट फ्यूल की कीमतों में भी बदलाव हुआ है। 1 अप्रैल से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर की कीमतें घटा दिया है जिसके तहत 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 41 रुपये कम कर दिए गए हैं।
डिजिटल बैंक पेमेंट से जुड़े बदलाव (UPI Payment New Rule)
यूपीआई से अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो 1 अप्रैल से UPI अकाउंट्स के ट्रांजैक्शन बंद कर दिए जाएंगे। ऐसा तभी होगा जब काफी समय से आपका मोबाइल नंबर इनएक्टिव रहा हो। अगर आपके बैंक अकाउंट से कोई पुराना या बंद नंबर लिंक है, तो उसे तुरंत अपडेट कर लें। वरना यूपीआई पेमेंट करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस (Saving Accounts Minimum Balance)
1 अप्रैल से कई बैंक जैसे एचडीएफसी, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, और आईडीबीआई बैंक अपने सेविंग अकाउंट के मिनिमम बैलेंस से जुड़े बदलाव लागू कर सकता है। आप अपने बैंक की वेबसाइट पर जाकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड से जुड़े हुए नियमों में होगा बदलाव (Credit Card Rule Change 1st April 2025)
एसबीआई और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े हुए नियमों में बदलाव करने वाली है। इन बदलावों के तहत आपको कुछ रिवॉर्ड नहीं मिल पाएंगे। इन कार्डों से संबंधित चार्जेस में भी आज 1 अप्रैल से बदलाव लागू हो जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
