नई दिल्ली, जुलाई 20। क्या आप जानते हैं कि कुछ फल भी आपकी जेब खाली कर सकते हैं? नहीं, तो जान लीजिए कि आयात किए गए कई फल इतने महंगे हैं कि आप उन्हें खरीदने के बारे में सोचेंगे भी नहीं। मगर कुछ लोग उनका स्वाद लेते ही हैं। दुनिया के सबसे महंगे फलों में शामिल है रूबी रोमन अंगूर। इस फल को 2019 में जापान में रिकॉर्ड कीमत पर नीलाम किया गया था। जी हां, नीलाम। ये आम फलों की तरह नहीं बिकता। यह फल कम अम्लता वाले बेहद रसदार होने के लिए जाना जाता है और इसमें चीनी की मात्रा भी अधिक होती है। जानते हैं इस अंगूर की कीमत और बाकी फायदे।
कितना होता है वजन
इन अंगूरों का रंग लाल होता है। इनका आकार पिंग पोंग बॉल के आकार के करीब होता है। ये काफी दुर्लभ होते हैं। इस किस्म के प्रत्येक अंगूर का वजन 20 ग्राम से अधिक होता है। लाल रंग के इन अंगूरों को 2008 में नए प्रीमियम किस्म के फलों के रूप में बाजार में उतारा गया था। इन्हें जापान के इशिकावा प्रान्त में उगाया जाता है। जानते हैं इनकी कीमत।
खरीद लेंगे सोना
एक रूबी रोमन अंगूर की कीमत ही 35000 रु तक है। इतने में आप भारत में करीब 8 ग्राम सोना खरीद लेंगे। 2019 में, इन लाल अंगूरों का एक गुच्छा 12 लाख येन (लगभग 7,55,000 रुपये से अधिक) में बेचा गया था। यानी सिर्फ एक अंगूर की कीमत हुई करीब 35,000 रुपये। हयाकुराकुसो नाम की एक कंपनी ने एक थोक व्यापारी के माध्यम से अंगूर के कई गुच्छे खरीदे। एक दशक पहले बाजार में लॉन्च होने के बाद से अंगूर का यह सबसे महंगी रेट रहा।
इस तरह हुए मशहूर
तब से ये अंगूर बहुत लोकप्रिय हो गए हैं। इनकी मांग काफी अधिक है। महंगे फलों की बात करें तो मध्य प्रदेश में हाल ही में एक दंपति ने जापानी मियाज़ाकी आम की खेती की, जो दुनिया में सबसे महंगे प्रकार का आम है। इनकी सुरक्षा के लिए उन्होंने चार सुरक्षाकर्मी और छह कुत्ते तैनात किए।
काफी महंगा है ये अनानास
इंग्लैंड का एक खास अनानास, जिसे लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन पाइनएप्पल्स के नाम से पुकारा जाता है, भी काफी महंगा है। नाम सुनते ही इस अनानास के रॉयल होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। ये अनानास इंग्लैंड में उगता है। अगर आप खाना चाहें तो आपको एक अनानास के लिए 1.5 लाख रु अदा करने होंगे। हैरानी की बात ये है कि इस अनानास को तैयार होने में 2 साल लगते हैं, जिससे ये और स्पेशल हो जाता है।
सबसे महंगा आम
एक ऐसा आम है, जिसकी कीमत 3 लाख रु प्रति किलो है। ये है ताईयो नो तामागो यानी एग ऑफ द सन आम। बिना किसी शक के ये दुनिया का सबसे महंगा आम है। ये फल भी जापान में ही उगाया जाता है। खास कर जापान के मियाजाकी में ये आम मिलता है। तो ये हैं दुनिया के सबसे महंगे फल। मगर इनमें सबसे महंगा है जापान का ही युबरी खरबूजा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
