Q1 Results: शेयर बाजार में नतीजों का सीजन शुरू हो गया है. लिस्टेड कंपनियां FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में IT कारोबार से जुड़ी कंपनी RS SOFTWARE ने भी जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं.
अप्रैल से जून की अवधि में कंपनी को 4.6 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है, जोकि सालाना आधार पर घटा है. नतीजों के बाद शेयर में लोअर सर्किट लग गया है. जबकि कंपनी ने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके तहत निवेशकों को 100% का डिविडेंड मिलेगा.
कमजोर नतीजों से टूटा शेयर
IT कंपनी ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि Q1 में मुनाफा 4.6 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछली तिमाही में 5.4 करोड़ रुपए था. RS Software ने बताया कि तिमाही आधार पर आमदनी में इजाफा हुआ है. जून तिमाही में कंपनी की आय 18.8 करोड़ रुपए रही, जोकि मार्च तिमाही में 18.2 करोड़ रुपए थी.
IT कंपनी का EBIT यानि कामकाजी मुनाफा भी बढ़कर 5.4 करोड़ रुपए हो गया है. जबकि पिछली तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 4.6 करोड़ रुपए था. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक RS सॉफ्टवेयर की 36.2% रही, जोकि पिछली तिमाही में 31.8% थी.

Q1 नतीजों के बाद टूटा शेयर
RS सॉफ्टवेयर का शेयर Q1 नतीजों के बाद टूट गया है. शेयर 5% के लोअर सर्किट के साथ 266.85 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. शेयर सालभर में 38 रुपए से 304 रुपए तक का सफर पूरा कर चुका है, लेकिन नतीजों के बाद आज टूट गया. शेयर का 52-वीक हाई 304.70 रुपए है, जोकि 8 जुलाई को ही बना.
शेयर महीने भर की अवधि में 45% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. शेयर ने पिछले 6 महीने में निवेशकों को 319% का रिटर्न दिया है. जबकि सालभर की अवधि में रिटर्न का आंकड़ा 540% है.
डिविडेंड का किया ऐलान
एक्सचेंज फाइलिंग में RS सॉफ्टवेयर ने बताया कि बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 5 रुपए के फेस वैल्यू पर 5 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी मिली है. यानी निवेशकों को 100% का डिविडेंड प्रॉफिट होगा.
अंतरिम डिविडेंड के लिए 16 जुलाई को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है. बता दें कि RS Software आईटी कारोबार से जुड़ी है. कंपनी फाइनेंशियल संस्थानों, पेमेंट नेटवर्क कंपनियों को सॉफ्टवेयर सॉल्युशंस मुहैया कराती है.
More From GoodReturns

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
