नयी दिल्ली। भारत में लोग छुट्टियां मनाने के लिए पहाड़ों का रुख करते हैं। विदेशों में भी हिल स्टेशनों को खूब पसंद किया जाता है। पहाड़ों की खूबसूरती को देख कर हमेशा वहीं रहने को मन करने लगता है। क्या आपने कभी हमेशा के लिए पहाड़ों में रहने का सोचा है? अगर नहीं तो ये खबर पढ़ने के बाद आपका मन जरूर बदल सकता है। असल में एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां आपको रहने के लिए पैसे मिलेंगे और भी थोड़े-बहुत नहीं बल्कि 38.6 लाख रु। ये एक पड़ाही गांव है जो भारत में नहीं बल्कि इटली में है। यहां रहने के लिए आपको 38.6 लाख रु मिलेंगे।
क्यों मिल रहे इतने पैसे
इटली के सैंटो स्टेफैनो डि सेसानियो नाम के बेहद सुंदर गांव में आपको रहने के लिए 38.6 लाख रु मिलेंगे। गांव में रहने के सिर्फ इतने पैसे मिलने की बात सामने आते है दिमाग में ख्याल आ सकता है कि भला ये रकम क्यों दी जा रही है। इसकी वजह है गांव की आबादी। इस गांव की आबादी सिर्फ 115 है, जिसमें से 13 लोग 20 साल से कम आयु के हैं और 41 लोग 65 साल से ज्यादा आयु के हैं। यहां का प्रशासन इस गांव की इकोनॉमी को संभालना चाहता है, जो बिना आबादी बढ़ाए संभव नहीं है।
आबादी से होगा डेवलपमेंट
प्रशासन की जिम्मेदारी गांव के स्थाई डेवलपमेंट की है। नगर परिषद यह सुनिश्चित करना चाहता है कि गांव का लगातार डेवलपमेंट हो। सीएनएन ट्रेवल की रिपोर्ट के अनुसार यहां के मेयर कहते हैं कि हम किसी को कुछ नहीं बेच रहे हैं। यह एक व्यावसायिक कदम नहीं है। हम बस गाँव को जिंदा रखे रखना चाहते हैं। आइए अब जानते हैं कि आपको पैसे का भुगतान कैसे किया जाएगा।
रहना होगा 5 साल
आपको इस गांव में कम से कम 5 साल तक रहना होगा। इनमें पहले 3 साल हर महीने आपको को 6.94 लाख रु का भुगतान किया जाएगा। इतना ही नहीं बिजनेस शुरू करने के लिए आपको 17.41 लाख रु (20 हजार यूरो) भी मिलेंगे और वो भी बिना कुछ किये। हालांकि आपको यहां जो प्रॉपर्टी मिलेगी वो किराए-मुक्त नहीं है। निवासियों को बहुत छोटी रकम किराये के रूप में देनी होगी। आवेदन करने वालों की आयु 18-40 साल की रेंज में होनी चाहिए।
कौन कर सकता है आवेदन
ध्यान रहे कि इस योजना के लिए हर कोई आवेदन नहीं कर सकता है। यह उन लोगों के लिए है जो इटली में रहते हैं और 40 वर्ष या उससे कम उम्र के हैं। केवल इतना ही नहीं इस योजना के तहत आने वाले कारोबारियों की एक लिस्ट भी जारी की गई है, जिनका आवेदन स्वीकार किया जाएगा। इनमें गाइड, इंफॉर्मेशन ऑफिस स्टाफ, मैंनटेनेंस वर्कर्स, मैडिसिन स्टोर ऑनर्स और खाने से जुड़े कारोबार शामिल हैं।
कितने लोगों ने किया आवेदन
15 अक्टूबर को इस स्कीम की शुरुआत की गई थी, जिसके बाद लगभग 1500 लोग आवेदन कर चुके हैं। लेकिन नगर परिषद इसे 10 लोगों या सिर्फ पांच जोड़ों तक सीमित कर देगा। मेयर ने आश्वासन दिया है कि धीरे-धीरे संख्या बढ़ाई जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications