Punjab Govt : राज्य में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से निरंतर प्रयत्न किए जा रहे हैं।
पंजाब सरकार की तरफ से इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के अधीन 25 करोड़ रु की राशि मंजूर की गई है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री, डॉ. बलजीत कौर ने इस संबंध में और अधिक जानकारी दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री, डॉ. बलजीत कौर की तरफ से बताया गया है कि अनुसूचित जातियों के पहली कक्षा से लेकर 10 वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए फ्री पुस्तकों की सप्लाई स्कीम के अंतर्गत फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के दौरान 25 करोड़ रु की राशि जारी की गई है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर की तरफ से बताया गया है कि इतना ही नहीं इसके साथ ही तिमाही बन्दिश से छूट दी है और इस राशि को एक बार में ही खर्च करने की भी मंजूरी दी गई है।
पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर की तरफ से कहा गया है कि मुफ्त में पाठ्य पुस्तकों की सप्लाई की योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जातियों से सम्बन्धित विद्यार्थियों को बिना वित्तीय बोझ से शैक्षिक स्रोतों तक पहुँच करवाना है ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर की तरफ से कहा गया है कि सरकार का यह कदम विद्यार्थियों के सशक्तिकरण में एक बेहद ही आवश्यक योगदान निभाएगा।
पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर की तरफ से विभाग के अधिकारियों को हिदायत भी दी गई है। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को कहा है कि अनूसूचित जाति ( एस. सी. ) विद्यार्थियों की बेहतरी से संबंधित योजनाओं को बिना किसी देरी से सम्पूर्ण किया जाये।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
