Chinese Lottery Winner : अकसर किस्मत लोगों को ऐसा तोहफा देती है, जिसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा होता। किस्मत उन्हें एक झटके में करोड़पति बना देती है। हाल ही में एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ। ये शख्स रातोंरात करोड़पति नहीं बल्कि अरबपति बन गया। उसने 200 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि लॉटरी में जीती। मगर एक झटके में अरबपति बनने के बावजूद उस शख्स ने इस बारे में अपने घर वालों को कुछ नहीं बताया। आखिर उसने ऐसा क्यों किया, आगे जानते हैं।

क्यों नहीं बताया जीत के बारे में
इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद भी इस व्यक्ति ने अपने घर वालों को इस बारे में कुछ नहीं बताया। जबकि आम तौर पर लोग सबसे पहले अपने परिवार के साथ ही इस तरह की खुशी की बात शेयर करते हैं। मगर इस व्यक्ति ने अपने परिवार को इस बारे में कुछ नहीं क्यों नहीं बताया, इसके पीछे की वजह भी काफी हैरानी भरी है। उसे डर था कि इस खबरे उसके परिवार वाले घमंडी और आलसी बन जाएंगे। इसीलिए उसने अरबपति बनने के बारे में पत्नी-बच्चों को नहीं बताया।
कैसे जीता इतना भारी इनाम
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना घटी है दक्षिणी चीन के गुआंग्शी ज़ुआंग प्रांत में रहने वाले एक शख्स के साथ। उसने वहां की लॉटरी में 220 मिलियन युआन जीते, जो भारतीय मुद्रा में करीब 2.50 अरब रु होते हैं। इस व्यक्ति का नाम ली बताया गया है। ली ने 40 लॉटरी टिकट खरीदे और उनमें से 7 में उसने इनाम जीता।

हर टिकट में कितना इनाम जीता
ली ने जिन 7 टिकटों में इनाम जीता, उनमें उसने प्रति टिकट 5.48 मिलियन युआन प्राप्त किए। उसे 24 अक्टूबर को उसकी इनामी राशि दे दी गयी है। गुआंग्शी वेलफेयर लॉटरी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर से ली ने अपना पैसा लिया है।
दान किए 15 करोड़ रु
ली ने इतना भारी इनाम जीतने के बाद अपने दिलदार होने का भी सुबूत दिया। ली ने चैरिटी के लिए 5 मिलियन युआन यानी 15 करोड़ रु दान कर दिए।
इनाम लेने के दौरान अजीब हरकत
वी ने इनाम की रकम लेने के दौरान एक अजीब हरकत की। वे इस दौरान एक कार्टून वाली पोशाक पहने रहे। ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि उनके घरवाले या करीबी लोग ली को पहचान न पाएं। इनाम जीतने के बाद ली ने काफी खुशी जताई। ली इस जीत पर अपने उत्साह को कंट्रोल करने की कोशिश करते रहे। उन्होंने किसी करीबी को इस बारे में कुछ नहीं बताया। यहां तक कि अपने परिवार को भी नहीं। ली को चिंता थी कि उनका परिवार खुद को ऊंचा महसूस करने लग सकता है।

क्या करेंगे पैसों का
अब ली इन पैसों से क्या करेंगे, इस पर उन्होंने कुछ भी फैसला नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पैसों को खर्च करने की प्लानिंग में उन्हें समय लग सकता है। ली ने 5 मिलियन युआन दान कर दिए हैं। 43 मिलियन युआन टैक्स कटा है। इसके बाद उन्हें मिले हैं 171 मिलियन युआन, जो कि भारतीय मुद्रा में होते हैं करीब 1 अरब 93 करोड़ रुपये।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications