नई दिल्ली, जुलाई 2। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने एक शानदार पेंशन प्लान जारी किया है। इस पेंशन प्लान का नाम सरल पेंशन हैं। इस पेंशन प्लान में न्यूनतम वार्षिक 12,000 रुपये की पेंशन ली जा सकती है। वहीं यहां पर अधिकतम की सीमा नहीं है, आप जितना ज्यादा प्रीमियम देंगे, पेंशन की राशि उसी हिसाब से बढ़ती जाएगी। एलआईसी का यह एक नान लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, सिंगल प्रीमियम और इंडिविजुअल इमीडिएट एन्युटी प्लान है। एलआईसी ने इस नए सरल पेंशन प्लान को 1 जुलाई 2021 को लांच किया है। एलआईसी के सरल पेंशन प्लान को लेने की उम्र की सीमा 40 साल से लेकर 80 साल तक तय की गई है।
एक बार प्रीमियम दें, और जीवनभर पेंशन लें
एलआईसी के सरल पेंशन प्लान में केवल एक बार ही प्रीमियम देना है। यानी यह पेंशन बीते की एक किस्त देकर ही लिया जा सकता है। इसके बाद आपको जीवनभर पेंशन मिलेगी। इस प्लान में न्यूनतम पेंशन की राशि 12000 रुपये साल यानी 1000 रुपये महीना तय की गई है। यानी अगर कोई व्यक्ति एलआईसी के सरल पेंशन प्लान लेता है, तो उसे न्यूनतम यह प्लान लेना ही होगा। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति ज्यादा प्रीमियम देकर ज्यादा पेंशन राशि ले सकता है।
एलआईसी के सरल पेंशन प्लान में मिल रहे हैं 2 विकल्प
जानिए पहला विकल्प
एलआईसी के सरल पेंशन प्लान में कंपनी 2 विकल्प दे रही है। इसमें लाइफ एन्युटी विद 100 परसेंट रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस का पहला विकल्प दिया जा रहा है। इस विकल्प के तहत जो व्यक्ति इस पेंशन प्लान को लेगा, उसकी मृत्यु के बाद पेंशन बंद हो जाएगी और बेस प्रीमियम का भुगतान किया नॉमिनी को कर दिया जाएगा।
जानिए दूसरा विकल्प
दूसरे विकल्प में जॉइंट लाइफ के लिए भी पेंशन का प्रावधान होता है। पति या पत्नी में एक की मृत्यु के बाद दूसरे को पेंशन मिलना शुरू हो जाती है। इसमें पेंशन राशि को घटाया भी नहीं जाता है। जब दूसरे पेंशनर की मृत्यु हो जाती है, तब नॉमिनी को बेस प्राइस प्रीमियम का भुगतान कर दिया जाता है।
कब शुरू होगी पेंशन
एलआईसी के सरल पेंशन प्लान में पेंशन तुरंत होने की सुविधा है। यहां पर आपको विकल्प मिलता है कि आप कितने दिनों के बाद पेंशन राशि लेना चाहेंगे। यह मंथली, त्रैमासिक, छमाही और सालाना का विकल्प दिया जाता है। जैसे अगर आप न्यूनतम 12000 रुपये का बीमा प्लान लेते हैं, तो आपके पास विकल्प होगा कि आप चाहें तो साल में एक बार 12000 रुपये ले लें। आप चाहें तो हर माह 1000 रुपये ले लें यानी 3000 रुपये त्रैमासिक लें या 6000 रुपये हर छह माह में लें।
कितना करना होगा निवेश
एलआईसी के सरल पेंशन प्लान में प्रीमियम की राशि आपकी उम्र और सेहत के अलावा आप कितनी पेंशन चाहते हैं, इस पर निर्भर करेगी। यह प्लान आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकते हैं। एलआईसी ने अपनी विज्ञप्ति में बताया है कि अगर कोई 5 लाख रुपये से ज्यादा का प्लान लेता है, तो उसे कुछ अतिरिक्त फायदा भी दिया जाएगा। वहीं एलआईसी के सरल पेंशन प्लान लेने के लिए आपने आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नम्बर होना जैसे जानकारियां और प्रमाण पत्र होने चाहिए।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
