नई दिल्ली, सितंबर 28। लॉटरी दुनिया भर में चलती है। भारत से लेकर अमेरिका तक। हर साल लोग लॉटरी से लखपति या करोड़पति और यहां तक तक कि अरबपति तक बनते हैं। करीब 2 महीने पहले अमेरिका के इलिनोइस लॉटरी में एक नंबर का ऐलान किया और कहा कि कोई शख्स करीब 10,000 करोड़ रुपये वाली लॉटरी जीत गया है। मगर 2 महीने तक किसी ने भी इस लॉटरी की राशि के लिए क्लेम नहीं किया। पर अब दो लोगों ने एक साथ इतनी भारी रकम की लॉटरी राशि के लिए क्लेम किया है। जानते हैं इस अजब कहानी के बारे में।
अमेरिकी इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा इनाम
दो महीने तक इस लॉटरी के लिए किसी ने क्लेम नहीं किया, मगर अब दो पुरुषों ने एक साथ इनामी राशि के लिए क्लेम किया है। बता दें कि यह अमेरिका के लॉटरी इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा इनाम है। पर दो लोगों के एक साथ इनाम का क्या? इसके लिए इलिनोइस लॉटरी ने एक हल निकाला है। हल यह है कि इस लॉटरी का इनाम दोनों लोगों के बीच बांटा जाएगा।
विजेता तय कर सकते हैं पैसों का क्या होगा
इन लॉटरी विजाताओं ने अपनी पहचान छुपाने का फैसला किया। जहां तक इनाम की बात है तो दोनों विजेता इस बात का फैसला खुद कर सकते हैं कि वे इनामी राशि का क्या करेंगे। 29 जुलाई को इस इनामी टिकट का ऐलान कर दिया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार काफी समय तक इनामी विजेता के सामने न आने से चिंता बढ़ने लगी थी। क्योंकि वहां टिकट पर इनाम क्लेम करने के लिए 60 ही दिन होते हैं।
इसलिए लगा समय
लॉटरी विजेताओं ने लीगल और फाइनेंशियल एडवाइजर्स से सलाह ली। इसी कारण इनामी राशि को क्लेम करने में उन्हें इतना समय लिया। दोनों विजेता एक ही बार में इनाम के करीब 63 अरब रुपए लेना चाहते हैं। बाकी दूसरा ऑप्शन था पैसों को किश्तों में लेने का। इससे उन्हें 10,000 करोड़ रुपये मिलते। इस राशि से इन विजेताओं की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आएगा।
ये है सबसे बड़ा जैकपॉट
दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जैकपॉट, 2016 से 1.586 बिलियन डॉलर का पॉवरबॉल ड्रॉ था, जिसे तीन जीतने वाले लोगों के बीच विभाजित किया गया था। इसका मतलब है कि जुलाई के मेगा मिलियन्स विजेता के पास अब तक का दूसरा सबसे बड़ा सिंगल टिकट जैकपॉट है।
मजबूरी में खरीदे लॉटरी टिकट से बदली किस्मत
केरल के सदानंद को 500 रुपये का छुट्टा कराना था। इसके लिए उन्होंने मजबूरन एक लॉटरी का टिकट खरीदा। इस लॉटरी के टिकट ने उनकी किस्मत बदल दी। क्योंकि वे मजबूरी में खरीदे गए इस टिकट से करोड़पति बन गए थे। सदानंद सब्जी खरीदने के लिए घर से निकले थे। उनके पास 500 रुपये का एक नोट था। वे उसे छुट्टे कराने के लिहाज से एक लॉटरी टिकट खरीदने पर मजबूर हो गए। छुट्टे पैसों से उन्होंने सब्जी खरीदी और घर आ गए। कुछ घंटे बाद ही उनकी किस्मत तब बदल गयी, जब उन्हें पता चला कि वे जैकपॉट जीते हैं। जैकपॉट में सदानंद पूरे 12 करोड़ रु जीते। हालांकि सदानंद ने पहले भी कई बार लॉटरी खरीदी मगर कभी भी उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications