
Multibagger Stock : आरएसीएल गियरटेक के शेयर ने अपने लंबे समय के निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया ही है। इसके साथ ही अपने शॉर्ट टर्म के निवेशकों को भी काफी शानदार रिटर्न दिया है। आरएसीएल गियरटेक का शेयर आज यानी शुक्रवार 3 फरवरी 2023 को बीएसई पर 1.66 प्रतिशत को तेजी के साथ 765.75 रूपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर ने अपने निवेशकों के पैसे को पिछले दो साल से भी कम समय में लगभग 14 गुना कर दिया है।
स्टॉक का प्रदर्शन कैसा रहा
आरएसीएल गियरटेक के शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले 5 कारोबारी दिनों में लगभग 6.21 प्रतिशत रिटर्न दिया है। वहीं, इसके शेयर ने पिछले 1 महीने में 2 प्रतिशत रिटर्न दिया है। इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों के पैसे को पिछले 6 महीने में लगभग 37 प्रतिशत अधिक बढ़ा दिया है। वही, अगर हम पिछले एक साल की बात करें, तो यह शेयर पिछले एक साल में लगभग 23 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। हालांकि, इसके शेयर ने अपने लंबे समय में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है और 5 साल में इनके पैसे को लगभग 1070 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।
2 साल में अपने निवेशकों की राशि को 14 गुना बढ़ा दिया
आरएसीएल गियरटेक के शेयर ने अपने लॉन्ग टर्म के निवेशकों का तगड़ा मुनाफा करवाया है। इस शेयर ने पिछले 2 साल में अपने जो निवेशक है। इनकी राशि को 14 गुना बढ़ा दिया है। इसके एक शेयर की कीमत अप्रैल 2020 में 53.80 रूपये थी और आज इसकी कीमत बढ़कर 765.75 रूपये के स्तर पर पहुंच गई है। अगर कोई निवेशक इसके शेयर में अप्रैल 2020 में 1 लाख रु का निवेश किया, तो आज के समय में इसकी राशि बढ़कर लगभग 14 लाख रु हो जाती।
जानकारी कंपनी के बारे में
आरएसीएल गियरटेक लिमिटेड जो एक भारतीय कंपनी है। यह थ्री-व्हीलर, टू-व्हीलर और फोर व्हीलर गाड़ियों के लिए ऑटोमोटिव गियर और कंपोनेंट्स बनाने का काम करती है। इनके क्लाइंट्स की लिस्ट में कई सारी लक्जरी गाड़ी शामिल है। जिसमें बीएमडब्ल्यू, दाना आदि। वही, अगर हम घरेलू मार्केट की बात करते है, तो फिर यह होंडा, केटीएम और पियागियो को सेवा देती है। वही, कंपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर आदि के क्षेत्र में ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स बनाती है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
