नयी दिल्ली। कोरोना संकट के बीच भारतीय शेयर बाजार ने काफी तगड़ी वापसी की है। सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तरों पर पहुँच गए हैं। जो शेयर काफी नीचे गिर गए थे उन्होंने भी काफी हद तक वापसी कर ली। इस बीच स्टॉक मार्केट में कुछ शेयर ऐसे भी रहे, जिन्होंने निवेशकों को मालामाल कर दिया। चुनिंदा शेयरों ने 600 फीसदी से ज्यादा तक रिटर्न दिया है और वो भी एक साल से कम समय में। आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।
आलोक इंडस्ट्रीज
आलोक इंडस्ट्रीज वो शेयर ने जिसने एक साल से कम समय में निवेशकों की पूंजी को कई गुना बढ़ा दिया है। इस टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग फर्म ने 2020 में 620 फीसदी से अधिक का मुनाफा कराया है। पिछले साल दिसंबर में ये शेयर 3 रु पर था, जबकि इस समय ये 22 रु पर है। इतने रिटर्न के साथ निवेशकों का 1 लाख रु आज के समय में 7 लाख रु से ज्यादा बन गया होगा।
अडानी ग्रीन एनर्जी
अडानी ग्रीन एनर्जी एक अक्षय ऊर्जा कंपनी है, जो कि विश्व स्तर की प्रमुख सोलर कंपनियों में से एक है। इसके शेयर ने पिछले साल से अब तक 557 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। पिछले साल दिसंबर में अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 166 रु पर था और इस समय ये 1091 रु के आस-पास है। 557 फीसदी के रिटर्न के साथ निवेशकों का 1 लाख रु इस समय 5.5 लाख रु होगा।
लॉरस लैब्स
इस फार्मा स्टॉक ने भी अब तक करीब 307 प्रतिशत की शानदार कमाई कराई है। महामारी के दौरान बिक्री सितंबर तिमाही के दौरान लगभग 60 प्रतिशत बढ़कर 1,127 करोड़ रुपये हो गई। वहीं शुद्ध लाभ 299 प्रतिशत बढ़कर 237 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के शेयर की कीमत इस समय करीब 293 रु है। जबकि 31 दिसंबर को इसकी कीमत 71.95 रुपये थी। इस दौरान कंपनी ने 307 फीसदी का रिटर्न दिया। निवेशकों का 1 लाख रु सीधे-सीधे 4 लाख रु हो गए होंगे।
इन शेयरों ने किया पैसा दोगुना
जिन शेयरों ने करीब 200 फीसदी या इससे ज्यादा रिटर्न देकर निवेशकों का पैसा दोगुना किया है उनमें अल्किल एमाइन और ग्रेन्युल इंडिया शामिल हैं। अन्य वे शेयर जिन्होंने 100-200 प्रतिशत तक रिटर्न दिया है उनमें डिक्सन टेक्नोलॉजीज, नवीन फ्लोरीन, बिरलासॉफ्ट, वैभव ग्लोबल, टाटा कम्युनिकेशंस, इंडियामार्ट, एस्कॉर्ट्स, दीपक नाइट्राइट, जेबी केमिकल्स, अदानी गैस, इंडिया सीमेंट्स और एडवांस एंजाइम शामिल हैं।
बायोफिल्स केमिकल्स ने बना दिया मालामाल
बायोफिल्स केमिकल्स का शेयर पिछले साल 13 नवंबर को 4.42 रु पर था, जबकि इस समय ये 206.25 रु पर है। यानी इस दौरान ये शेयर 4566 रु फीसदी चढ़ा है। इस इकलौते में शेयर में 1 लाख रु का निवेश आज के समय में 45.66 लाख रु होगा। बायोफिल केमिकल्स एक फार्मा कंपनी है। बाकी फार्मा कंपनियों के मुकाबले इसके शेयर ने काफी अधिक रिटर्न दिया है।
बायोफिल्स केमिकल्स के वित्तीय नतीजे
बायोफिल केमिकल्स काफी छोटी कंपनी है। पिछले साल जुलाई-सितंबर तिमाही में 0.11 करोड़ रु के मुकाबले इस साल समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 100 फीसदी बढ़ कर 0.22 करोड़ रु रहा। इसके मुनाफे से कंपनी के आकार का पता चलता है।
More From GoodReturns

Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!

10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications