RRB NTPC 2024 Jobs: रेलवे में बंपर भर्ती शुरु होने वाली है। 12वीं पास और ग्रेजुएट्स भी इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं। रेलवे ने आज 2 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी कर 11 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी जारी की है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 सितंंबर से शुरू होगी। आइए इससे जुड़ी सारी जनकारी आपको देते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने भारतीय रेलवे में एनटीपीसी के 11,558 पदों के लिए 2024 भर्ती का प्रोसेस शुरु करने का ऐलान किया है। आरआरबी एनटीपीसी 2024 नोटिफिकेशन में 8,113 ग्रेजुएशन पद और 3,445 अंडर ग्रेजुएट्स की पद पर भर्ती होगी।

इन पदों पर मिलेगी नौकरी
जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: 990 पद
अकाउंट्स क्लर्क (सह टाइपिस्ट): 361 पद
ट्रेन क्लर्क: 72 पद
गुड्स ट्रेन मैनेजर: 3144 पद
कॉमर्शियल सह टिकट क्लर्क: 2022 पद
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1507 पद
मुख्य कॉमर्शियल सह टिकट सुपरवाइजर: 1736 पद
सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: 732 पद
स्टेशन मास्टर: 994 पद
ये होनी चाहिए रेलवे में भर्ती की योग्यता (RRB NTPC Jobs 2024 Eligibility)
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। कुछ पदों के लिए ग्रेजुएशन डिग्री होने के साथ ही कंप्यूटर में प्रोफिशिएंसी/ टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक होगा। इसके अलाव अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 30/ 33 वर्ष से ज्यादा न हो। ऊपरी आयु में आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
इतनी मिलेगी आपको सैलरी
इसमें ग्रेजुएट्स और अंडरग्रेजुएट्स के पदों पर होने वाली भर्ती में सैलरी को पोस्ट के अनुसार, निर्धारित किया गया है।
कब तक कर सकते हैं इस पोस्ट के लिए अप्लाई?
ग्रेजुएट लेवल की वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी और 13 अक्टूबर 2024 तक आप अप्लाई कर सकते हैं।
अंडर ग्रेजुएट लेवल के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर को शुरू होगी और 20 अक्टूबर 2024 तक चलेगी।
ऐसे करें रेलवे की जॉब के लिए अप्लाई (RRB NTPC Jobs 2024 Apply Process)
- इसके लिए आवेदन लिंक जारी होने के बाद आपको RRB की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वहां RRB NTPC 2024 नोटिफिकेशन चेक करें। इसके बाद बेसिक जानकारी भरकर रजिस्टर कर दें।
- फिर आपके सामने अब एप्लिकेशन फॉर्म ओपन होगा और इसमें आपको सारी जरूरी जानकारी भरनी होगी।
- जरूरी जानकारी भरने के बाद एप्लीकेशन फीस को सबमिट करें और फिर अंत में फॉर्म जमा कर दें।
रेलवे की जॉब के लिए सेलेक्श प्रोसेस (RRB NTPC 2024 Selection Process)
सबसे पहले आपको ऑनलाइन एग्जाम स्टेज को पार करना होगा। इसके बाद आपको ऑनलाइन एग्जाम स्टेज 2 - देना होगा। इसे क्लियर करने के बाद आपको टाइपिंग टेस्ट (स्किल टेस्ट ) / एप्टीट्यूड टेस्ट देना होगा। फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और अंत में मेडिकल टेस्ट को क्लियर करना होगा।
इतनी देनी होगी आपको एप्लीकेशन फीस (RRB NTPC Application Fee 2024)
इन पदों के लिए अप्लाई करने के लिए सभी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये देनी होगी और SC, ST, पूर्व सेना कर्मचारी , PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर , EBC के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications