Railway Jobs 2025: रेलवे में नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने न सिर्फ रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई है, बल्कि आवेदन शुल्क भरने की लास्ट डेट भी आगे बढ़ा दी है।

इस दिन कर सकते हैं अप्लाई
आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट के 9970 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि जो पहले 11 मई 2025 थी जोकि अब 19 मई 2025 कर दी गई है। शुल्क भुगतान और फॉर्म सुधार के लिए सुधार विंडो 14 मई से 22 मई तक खुली रहेगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के लिए जोन-वाइज रिक्तियों की जानकारी जारी की है। सेंट्रल रेलवे पर 376 पदों पर भर्ती, ईस्टर्न रेलवे के 868 पद, साउदर्न रेलवे के 510 पदों पर और वेस्टर्न रेलवे के 885 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा साउथ ईस्टर्न रेलवे के 921 पद और नॉर्दर्न रेलवे के 521 पदों पर भर्ती होगी।
नॉर्थ ईस्टर्न फ्रंटियर के 125 पद, ईस्ट सेंट्रल रेलवे के 700 पद, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के 508 पद, वेस्ट सेंट्रल रेलवे 759 पद, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के 568 पद, साउथ सेंट्रल रेलवे के 989 पद, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के100 पद, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के 679 पद और मेट्रो रेलवे कोलकाता के 225 पदों पर भर्ती होगी। इन भर्तियों को मिलाकर रेलवे कुल 9,970 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती करेगा।
कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?
आरआरबी एएलपी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास योग्यताएं होनी जरूरी है। उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा पास की हो, और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या NCVT/SCVT से आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना जरूरी है।
इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट / मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो/टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइंडर, मैकेनिकल (डीजल), हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक या फिर उम्मीदवार ने 10वीं के साथ तीन साल का डिप्लोमा किया हो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या इनमें से किसी दो या अधिक विषयों में सर्टिफिकेशन होना जरूरी है। अप्लाई करने के लिए आप उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होना जरूरी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications