भारत में रॉयल एनफील्ड अपनी परर्फोमेंस बाइक के लिए मशहूर है। कंपनी की क्लासिक से लेकर थंडरबर्ड तक सभी बाइक्स लोगों को खूब पसंद आती हैं।
नई दिल्ली: भारत में रॉयल एनफील्ड अपनी परर्फोमेंस बाइक के लिए मशहूर है। कंपनी की क्लासिक से लेकर थंडरबर्ड तक सभी बाइक्स लोगों को खूब पसंद आती हैं। आपको बता दें कि फिलहाल रॉयल एनफील्ड की बाइक्स में इंजन क्षमता 350 सीसी से शरू होती है। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी अब भारत में 250सीसी सेगमेंट में जल्द एंट्री कर सकती है।

रॉयल एनफील्ड जल्द ही पेश कर रही नई बाइक
रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई पेशकश के लिए 'हंटर' नाम रजिस्टर कराया है। यानी कंपनी इस नाम से एक नई बाइक पेश कर सकती है। इस बाइक के बारे में सटीक डिटेल्स तो अभी तक सामने नहीं आई हैं। हालांकि यह एक 250cc बाइक हो सकती है। इसकी वजह है कि कई सालों से ऐसी खबरें हैं कि रॉयल एनफील्ड एक नए 250cc इंजन प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है। लिहाजा संभावना है कि नई पेशकश इसी पर बेस्ड हो।
फिलहाल सबसे सस्ती बाइक बुलेट 350X
जानकारी दें कि यह भी संभव है कि कंपनी हंटर नाम हिमालयन बाइक के कम क्षमता वाले वर्जन को दे। चूंकि हंटर को अफोर्डेबल प्राइस में पेश किया जाएगा, इसलिए इसमें बेहद ज्यादा फैन्सी फीचर्स उपलब्ध होने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। वहीं परंपरागत रॉयल एनफील्ड बाइक की तरह इसके फ्रंट में भी राउंडेड हैलोजन हैडलैंप मिल सकती है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एक एनालॉग यूनिट होगी, जो जरूरी सूचनाएं डिस्प्ले करेगा। फिलहाल रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक बुलेट 350X है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये है। नई बाइक की कीमत हो सकता है कि 1 लाख रुपये के करीब रही। अगर ऐसा हुआ तो इस बाइक की जबर्दस्त बिक्री होने का अनुमान है।
महिलाओं के लिए लॉन्च करेगी नई बुलेट
दूसरी ओर इस बात की भी जानकारी दें कि कंपनी महिलाओं और नए यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर भी नई स्लीम बाइक पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि ये कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली सबसे सस्ती बाइक हो सकती है। जिसे कंपनी 2020 की पहली तिमाही में पेश कर सकती है, फिलहाल इस बाइक को ग्लोबली (J1C) कोडनेम दिया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications